Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का

Admin
Admin June 25, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
4 Min Read

खरसिया :- खरसिया सिविल अस्पताल में एक बेहद दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम रतन महका, तहसील खरसिया निवासी 22 वर्षीय तामेश्वर मिश्रा पिता राघवेंद्र प्रसाद मिश्रा गुरुवार, 25 जून 2026 की सुबह लगभग 9 बजे पाईल्स के ऑपरेशन के लिए खरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती हुए थे। परिजनों के अनुसार युवक पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य स्थिति में अस्पताल पहुंचा था, लेकिन महज दो घंटे बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसके निधन की सूचना देकर परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।

“सामान्य ऑपरेशन या मौत का जाल?”
परिजनों का आरोप है कि एक सामान्य माने जाने वाले ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई। अचानक हुई मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे परिजन अपने जवान बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए।

- Advertisement -
Ad image

मृतक के परिजनों ने खरसिया चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कर अस्पताल प्रभारी डॉ. वी. एस. राठिया, डॉ. सजन अग्रवाल तथा संबंधित स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि ऑपरेशन के दौरान कोई जटिलता थी तो उसकी जानकारी समय पर क्यों नहीं दी गई और आखिर ऐसी कौन सी चूक हुई जिससे एक स्वस्थ युवक की मौत हो गई।

अस्पताल गेट पर फूटा गुस्सा, शव रखकर धरने पर बैठे परिजन
घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने शव रखकर धरना शुरू कर दिया और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

मामले की सूचना मिलते ही खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी और चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।

“एफआईआर और मुआवजा दो”—परिजनों की दो टूक मांग
परिजनों ने प्रशासन के सामने स्पष्ट मांग रखी कि जिन डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही से युवक की मौत हुई है, उनके खिलाफ कठोर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए तथा परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

जब कई घंटों तक प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति नहीं बन सकी, तो परिजन शव को लेकर रेलवे फाटक के पास स्थित चौक पर पहुंच गए और वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

निष्पक्ष जांच की मांग, दोषियों पर कार्रवाई की उठी आवाज
परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की मौत अस्पताल की गलत चिकित्सा और लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

लोगों का कहना है कि यदि इस मामले में किसी भी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे समर्थन में
इस दुखद घटना के बाद खरसिया नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—
जो युवक सुबह अपने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था, वह दो घंटे के भीतर मौत के मुंह में कैसे चला गया?
क्या यह चिकित्सा लापरवाही का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और कारण छिपा है?
इन सवालों का जवाब अब जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin June 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
Next Article वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?