खरसिया :- ग्राम मकरी निवासी जवाहर लाल चौहान की पुत्री विजया लक्ष्मी चौहान ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर कक्षा 10वीं की परीक्षा में 86.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विजया लक्ष्मी वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, खरसिया में अध्ययनरत हैं। वे शुरू से ही एक मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता के मार्गदर्शन के साथ-साथ उनके मामा मैत्री कुमार कनेर का विशेष सहयोग और प्रोत्साहन भी रहा है। उन्होंने हर कदम पर विजया लक्ष्मी का हौसला बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विजया लक्ष्मी की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

