बरमकेला :- अघरिया भवन बरमकेला में चौहान समाज ब्लॉक द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक चातुरी नंद एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व कलेक्टर कुमारलाल चौहान, डीएमसी नरेश चौहान, बरमकेला जनपद अध्यक्ष विद्या किशोर चौहान तथा ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजेंद्र चौहान एवं गोपाल बाघे ने किया।
इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चातुरी नंद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा को और अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्लॉक स्तर पर लगभग 25 मेधावी विद्यार्थी हैं, जिनकी संख्या भविष्य में सैकड़ों तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वहीं सारंगढ़ के डीएमसी नरेश चौहान ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकीर्तन नन्द,देवराज दीपक ,सुभाष चौहान, चमरा चौहान, कमल चौहान ने जोर लगाया
इस अवसर पर डॉ गोविंद चौहान, डॉ किशोर चौहान, पुनीत राम चौहान, विजय कांटे, गनेशी चौहान, उजागर नन्द,ओमप्रकाश चौहान,,सुदर्शन चौहान, केदार चौहान, मुक्तेश्वर चौहान,संजय चौहान, महगुलाल चौहान,ठाकुर राम चौहान, सुधीर चौहान, गोवर्धन चौहान,रामेश्वर चौहान, धनीराम चौहान, गजेंद्र चौहान, लक्ष्मण चौहान, गंगाराम चौहान, के अलावा सैकड़ो समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
