खरसिया :- ग्राम ढिमानी में स्वर्गीय धनंजय पटेल पिता सागरमल पटेल के दशकर्म कार्यक्रम में खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि धनंजय पटेल का 17 मई 2026 को अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने पीछे पत्नी, मात्र 4 माह की मासूम बेटी, माता-पिता, भाई सहित पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए।
दशकर्म कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय धनंजय पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
