Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading:
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Admin
Admin May 20, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
2 Min Read

“हल्की हवा में ठप हो रहा लोढ़ाझर सब स्टेशन, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा”

खरसिया। खरसिया क्षेत्र के लोढ़ाझर बिजली सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था ने आसपास के गांवों के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले 4–5 दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण रातभर जागने को मजबूर हैं। हालत यह है कि हल्की सी हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है और पूरी रात सप्लाई बहाल नहीं होती। भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं, वहीं पानी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में बिजली का लोड बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर हल्की हवा में ही सब स्टेशन की व्यवस्था क्यों चरमरा जाती है? यदि कहीं पेड़ तारों से टकराने या फॉल्ट की संभावना है तो विभाग पहले से सुधार कार्य क्यों नहीं करता? मौसम साफ रहने के दौरान भी रखरखाव नहीं किया जा रहा, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि बिजली बिल वसूली में विभाग कभी ढील नहीं देता, लेकिन जब जनता को बिजली देने की बात आती है तो पूरी व्यवस्था फेल नजर आती है। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर बिजली गुल रहती है और कई बार सुबह 4 बजे अचानक सप्लाई चालू होती है। ऐसे में लोग गर्मी और उमस में घर छोड़कर बाहर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की स्थिति बन सकती है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी समय रहते ध्यान नहीं दे रहे, जिससे जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर ग्रामीणों को इसी तरह अंधेरे और गर्मी में रातें काटनी पड़ेंगी।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin May 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सिहारधार में आबकारी का ताबड़तोड़ छापा पूर्व सरपंच के घर पर दबिश, भारी मात्रा में शराब जब्त, इलाके में मचा हड़कंप
Next Article ग्राम पंचायत छोटे देवगांव की सरकारी पानी टंकी पर Adani Cement का प्रचार देख ग्रामीण आक्रोशित प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?