Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस

प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस

Admin
Admin May 15, 2026 Uncategorized
Share
4 Min Read
IMG 20260515 WA0006

रायगढ़ कांग्रेस भवन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया प्रेस वार्ता को सम्बोधित

रायगढ़ :- देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद संकट से परेशान आम जनता को राहत देने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री की बातें आम नागरिकों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी हैं।
प्रेस वार्ता को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव नए संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक पांडेय, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया,प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, विकास ठेठवार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष चौबे,संदीप अग्रवाल कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दो महीनों से देश की जनता डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से त्रस्त है। हर घर का बजट बिगड़ चुका है। गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारी सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री की अपील से यह संदेश जा रहा है कि जनता अब और अधिक बोझ उठाने के लिए तैयार रहे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों को राहत देने के बजाय “कम खर्च करो, कम उपयोग करो और कम काम करो” जैसी मानसिकता थोपने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि सरकार की जिम्मेदारी जनता को रोजगार, राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
प्रेस वार्ता में किसानों की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर में किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण खेती प्रभावित हो रही है और उत्पादन लगातार घट रहा है। किसान महंगे बीज, खाद और डीजल के कारण आर्थिक संकट में फंस चुका है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं से पूरी तरह बेखबर दिखाई दे रही है।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2013 की तुलना में मोदी राज में सोने की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं। रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो चुकी है। खाद्य सामग्री से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन तक सब कुछ आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि एक ओर देश की जनता महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरों और प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे इन खर्चों पर जवाब देने के बजाय सरकार लोगों को त्याग और बचत का उपदेश दे रही है।
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, उद्योग-धंधे प्रभावित हैं और आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कमी की जाए, किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260515 WA0003 निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized May 15, 2026
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 15, 2026
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti May 15, 2026
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?