Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260511 WA0007
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260511 WA0005
घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ पर दुर्व्यवहार और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद

जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद

Admin
Admin May 11, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read
IMG 20260511 WA0007

लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन।

सिंघीतराई, सक्ती :- 11 मई। भीषण गर्मी और गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के नागरिकों के लिए वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित थर्मल पावर प्लांट द्वारा वाटर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी पिछले तीन वर्षों से ग्राम पंचायत निमोही में मार्च से जून तक टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। इस वर्ष लगभग 120 परिवारों को प्रति दिन 12000 लीटर जल आपूर्ति से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

img 20260511 wa00116651989138466784081

वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंद नागरिकों की मदद के लिए कटिबद्ध है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास का ऐसा वातावरण तैयार करना है जिससे प्रत्येक जरूरतमंद को समानता के साथ विकास के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि जल संचय और उसकी उपलब्धता आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में यह प्रसन्नता की बात है कि निमोही के नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप जल की आपूर्ति की जा रही है जिससे उन्हें जल संकट से निपटने में मदद मिल रही है।

- Advertisement -
Ad image

img 20260511 wa0008696831391820924126

निमोही ग्राम पंचायत के सरपंच पारसमणि गभेल ने वेदांता पावर के बेहतरीन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में कंपनी की ओर से नागरिकों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके गांव में जल स्तर बहुत कम है। सामान्यतः प्रति वर्ष मार्च महीने तक बोरवेल और कुएं सूख जाते हैं। गांव के लोगों के पास पानी की आपूर्ति का अन्य कोई विकल्प नहीं है। वेदांता पावर ने वर्ष 2023 से क्षेत्र में कार्य की शुरूआत की है तब से लोगों को गर्मी के दिनों में आवश्यकतानुसार जल की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।

वेदांता पावर के वाटर टैंकरों के जरिए लाभान्वित होने वाले नागरिक किरण कुमार बैरागी, राजू डनसेना एवं श्वेता डनसेना सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि उनके गांव में प्रतिदिन जल की आपूर्ति तीन से चार बार की जाती है जिससे वे अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाते हैं। नागरिकों का यह भी कहना है कि वेदांता पावर के सामुदायिक विकास के कार्य उत्कृष्ट हैं। नागरिकों ने बताया कि जलापूर्ति के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नागरिकों को उत्कृष्ट सुविधा दी जा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित परियोजनाएं एवं प्रशिक्षण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। वेदांता पावर के उत्कृष्ट सहयोग के लिए निमोही सरपंच ने आभार प्रकट किया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260511 WA0005 घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ पर दुर्व्यवहार और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260511 WA0007
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
CHHATTISGARH sakti May 11, 2026
IMG 20260511 WA0005
घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ पर दुर्व्यवहार और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 11, 2026
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized May 11, 2026
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260511 WA0007
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?