घरघोड़ा :- घरघोड़ा नगर के मिलनसार और लोकप्रिय युवा 34 वर्षीय अंकुश (अंशु ) अग्रवाल के निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अंशुल अग्रवाल पिछले एक महीने से अधिक समय से गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे और आज सुबह लगभग 9 बजे जिंदगी कि जंग हार गया। और माता पिता भाई भाभी पत्नी सहित दो नन्हे बच्चे से भरापुरा परिवार छोड़ के इस दुनिया से विदा ले लिया। अंशुल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल कालिंदी कुंज के सुपुत्र और हरेंद्र शर्मा जी रायगढ़ (घरघोड़ा वाले ) के दामाद अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं जुझारू प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। वे पिछले कुछ वर्षों से अपने व्यापार के सिलसिले में रायगढ़ कालिंदी कुंज में निवास कर रहे है ,लेकिन उनका अपने गृह नगर घरघोड़ा और यहां की माटी से गहरा जुड़ाव हमेशा बना रहा। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही घरघोड़ा नगर में शोक का माहौल छा गया। परिजन, रिश्तेदार एवं नगरवासी गहरे दुःख में डूबे हुए हैं। हर कोई उनके व्यवहार, सहयोग भावना और स्नेहपूर्ण स्वभाव को याद कर रहा है। इस दुःख की घड़ी में पूरा नगर शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार अंशु अग्रवाल का अंतिम संस्कार कल रायगढ़ मुक्तधाम में विधि विधान के साथ किया जायेगा।
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
