सक्ती :- 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश के परिपालन में “सही दवा–शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन एवं अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा के नेतृत्व में कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त जांच दल द्वारा सक्ती में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जोधपुर स्पेशल जलेबी को खाद्य पदार्थों की पैकिंग में अखबारी पेपर का उपयोग न करने तथा ग्लव्स एवं हेड कैप का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नटराज स्वीट्स एंड स्नैक्स, बनारसी होटल एवं छेदी होटल, बुधवारी बाजार को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। इसके अलावा बादल होटल, राधे जलपान गृह एवं टेस्टी टेस्स का सघन निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने, लाइसेंस व पंजीयन को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। विभिन्न फर्मों में जांच करते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट एवं पानी की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। संयुक्त जांच दल में तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी, अभिहित अधिकारी अहसान तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शान्तनु भट्टाचार्य, निखिलेश साहू, राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार पटेल एवं पटवारी जय कुमार देवांगन उपस्थित रहे। आगामी दिनों में संयुक्त जांच दल द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
सक्ती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का विशेष सघन जांच अभियान जारी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
