Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर में निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कैंप के लिए पंजीकरण प्रारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वेदांता के बालको मेडिकल सेंटर में निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कैंप के लिए पंजीकरण प्रारंभ

Admin
Admin May 1, 2026 CHHATTISGARH Raipur
Share
5 Min Read

नया रायपुर :- अप्रैल, 2026 छत्तीसगढ़। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन – बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) की ओर से विशाल निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक (की होल) सर्जरी कैंप आयोजित की जाएगी। रायपुर स्थित 170 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक गैर-लाभकारी अस्पताल बीएमसी की ओर से 5 से 7 जून, 2026 तक आयोजित कैंप के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। शिविर में 100 मरीजों की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी।

कैंप का नेतृत्व मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के जनरल और मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग के निदेशक और डाइजेस्टिव हेल्थ इंस्टीट्यूट के संस्थापक डॉ. मुफज्जल लकड़ावाला करेंगे। लेप्रोस्कोपिक, बैरिएट्रिक और डाइजेस्टिव सर्जरी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉ. लकड़ावाला ने 50,000 से अधिक लेप्रोस्कोपिक और बैरिएट्रिक सर्जरी की हैं। बीएमसी के सहयोग से वह और उनकी टीम छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत सर्जिकल विशेषज्ञता प्रदान करेगी। चुने हुए मरीजों की कई तरह की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाएंगी। इन सर्जरी में गॉल ब्लैडर (पित्ताशय) व अपेंडिक्स सर्जरी, हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने की सर्जरी), बैरिएट्रिक सर्जरी, फंडोप्लिकेशन और विभिन्न प्रकार के हर्निया की मरम्मत शामिल है। विशेष उपकरणों और कैमरों की मदद से ‘की-होल’ (छोटे छेद) के जरिए सर्जरी की जाएगी जिससे मरीजों की रिकवरी तेजी से होती है। उन्हें अस्पताल में कम समय बिताना पड़ता है और सर्जरी से जुड़ी जटिलताएं कम होती हैं।

कैंप के लिए मरीजों की जांच उनकी चिकित्सकीय उपयुक्तता और पात्रता मानदंडों के आधार पर की जाएगी। परामर्श, सर्जरी, अस्पताल में देखभाल और सर्जरी के बाद की जांच (फॉलो-अप) निःशुल्क होगी। समस्त व्यय वेदांता समूह द्वारा वहन किए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने इस पहल के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कैंप के आयोजन के प्रति हम बहुत उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करने के लिए इसकी तैयारियां कर रहे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि हर्निया और गॉल ब्लैडर की सर्जरी जैसी सामान्य प्रक्रियाओं के लिए कई बार जरूरतमंद मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। वे सर्जरी का व्यय भी वहन नहीं कर पाते। इसका विपरीत असर जरूरतमंद मरीजों के रोजमर्रा के जीवन पर पड़ता है। कैंप के माध्यम से ऐसी चुनौतियों का समाधान केंद्रित और प्रभावी तरीके से किया जाएगा।’’ डाॅ. सिरोही ने डॉ. लकड़ावाला और उनकी टीम के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से आधुनिक चिकित्सा की बेहतरीन सुविधाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचता है।

बीएमसी में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के प्रमुख डॉ. दिवाकर पांडे ने आगे कहा, ‘‘हम छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के उन मरीजों तक पहुंच रहे हैं जो संसाधनों के अभाव में सर्जरी नहीं करा पाते। हमारी टीमें जरूरतमंद मरीजों की पहचान कर उन्हें हरसंभव सहयोग कर रही हैं। सर्जरी की प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी जरूरी संसाधन बीएमसी में मौजूद हैं। अनुभवी सर्जिकल टीमों की देखरेख में आयोजित इस शिविर में मरीजों को सुरक्षित इलाज के साथ, सर्जरी के बाद उचित देखभाल और फॉलो-अप की सुविधा मिलेगी।’’

यह पहल वेदांता समूह की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक जरूरतमंदों की पहुंच बनाने और समुदाय की व्यापक जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध कर बीएमसी उन्नत चिकित्सकीय देखभाल को सुलभ और किफायती बनाने में उत्कृष्ट योगदान कर रहा है।

निःशुल्क कैंप का लाभ लेने के लिए मरीजों को पंजीयन कराना होगा। चयनित मरीजों का क्लिनिकल मूल्यांकन किया जाएगा। सर्जरी के बाद की देखभाल और फॉलो-अप का प्रबंधन बीएमसी की क्लिनिकल टीम द्वारा किया जाएगा। पंजीकरण और पूछताछ के लिए मरीज 8282823333 या 8282824444 पर कॉल कर सकते हैं अथवा बालको मेडिकल सेंटर, सेक्टर-36, ऊपरवारा, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin May 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Next Article वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?