Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Admin
Admin April 25, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20260425 WA0010

पीड़िता की मां के रिपोर्ट पर तत्काल छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज, दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपी किया गिरफ्तार

महिला एवं बाल सुरक्षा के मामलों में रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “नाबालिगों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे अपराध अक्षम्य हैं। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है”

रायगढ़ :- 25 अप्रैल । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला एवं बाल संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महिला थाना रायगढ़ ने नाबालिग (12 साल) से छेड़छाड़ के मामले में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाते हुए महिला थाना द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अप्रैल 2026 को महिला थाना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी भानु सिदार (27 साल) निवासी ग्राम डूमरमुड़ा थाना जूटमिल द्वारा उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की गई है। रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे उसकी बेटी दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान पड़ोस में सिदार के घर के पास नाबालिग घबराई हुई मिली, जिसने बताया कि रास्ते में भानु सिदार ने उसे रोककर गलत नियत से छेड़छाड़ की, जिससे वह किसी तरह स्वयं को छुड़ाकर भागी। घटना के बाद परिवार में सलाह-मशविरा कर पीड़िता की मां ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 74,75(1)(i) बीएनएस और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया तथा पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को उसके वर्तमान पते थाना चक्रधरनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित, सख्त और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश :

“नाबालिगों एवं महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे अपराध अक्षम्य हैं। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260425 WA0009 सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH April 25, 2026
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti April 25, 2026
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ April 25, 2026
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?