Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा

रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा

Admin
Admin April 6, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read
IMG 20260406 WA0024

कृष्ण भावनामृत में सराबोर हुए श्रद्धालु

इस्कॉन के तत्वावधान में भक्तों ने भजन कीर्तन और वृन्दावन की यात्रा की पूरी

रायगढ़ :- 06/04/2026। हाल ही में इस्कॉन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के रायगढ़, रायगढ़ और दुर्ग जिलों के श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था ब्रज भूमि की पावन यात्रा पर रहा। आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश देते यह यात्रा वृन्दावन में 5 दिनों तक चली। इस आध्यात्मिक यात्रा का नेतृत्व मिथिलापति प्रभु जी, कौशल्या प्रभु जी और दामोदरदास प्रभु जी ने किया। पूरी यात्रा ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र के संकीर्तन से गुंजायमान रही। भक्तों ने न केवल ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन किए, बल्कि सामूहिक भोज और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्राप्त की। यात्रा का समापन समाज में अध्यात्म चिंतन और जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।

img 20260406 wa00285046506543814303650

- Advertisement -
Ad image

समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना मानव जीवन का लक्ष्य: मिथिलापति प्रभुजी
यात्रा के दौरान इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के प्रभारी और इस्कॉन रायपुर के मुख्य पुजारी मिथिलापति प्रभु जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य श्रील प्रभुपाद के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करना ही मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य है। भक्ति वेदांत स्वामी कृष्ण कृपा भरी प्रभुपाद के द्वारा इस्कॉन के मूल उद्देश्य व कृष्ण भावनामृत होकर उनके संदेश को जनमानस तक पहुंचाना ताकि आत्म साक्षात्कार करके गौर निताई के सेवा का परम सौभाग्य प्राप्त करते हुए समाज में अध्यात्म चिंतन से जागरूकता व सहिष्पूर्णता की भावना विकसित की जा सके।

img 20260406 wa00273721951243713071949
भक्तों ने गोवर्धन और बरसान की कठिन परिक्रमा की

भक्तों ने ब्रज के कण-कण में रचे-बसे राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति का अनुभव किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने वृंदावन के इस्कॉन मंदिर, ऐतिहासिक राधा मदन मोहन मंदिर, इमली तला, निधि वन, गोविंद देव मंदिर, गोपेश्वर महादेव और बांके बिहारी मंदिर का दर्शन किया। इसके बाद यमुना दर्शन कर भक्तों ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
श्रद्धालुओं ने 12 किलोमीटर की वृंदावन पैदल परिक्रमा पूर्ण की, जिसमें सेवाकुंज, कपिल घाट और केसी धारा जैसे स्थल शामिल रहे। इसके अलावा 7 किलोमीटर की बरसाना परिक्रमा और 22 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा (दान घाटी, मुखारविंद, राधा कुंड, श्याम कुंड) भी पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न की।
भक्तों ने रावल, गोकुल, नंद भवन (84 खंभा), और ब्रह्मांड घाट के दर्शन कर बाल कृष्ण की लीलाओं का स्मरण किया।

img 20260406 wa00292380771266265761595
इस यात्रा में बलौदाबाजार से द्रौपदी पटेल, लकी पटेल, तरुण शिंदे, माधवी शिंदे, दिव्यांश हेमनानी, गिरीश कुमार यादव, माधुरी यादव, हेमांक यादव, गिरिजा शंकर साहू, पूजा साहू, नीलेश कुमार, सुकृति यादव, विधि यादव, ललित साहू, पृथ्वी राज मिश्रा, श्रेयांश मिश्रा, शिखा दास, नीरज कुमार गोंड, काजल सेन, प्रियंका सेन, रिया सेन, माधुरी सेन, अशोक कुमार सेन और गौरव कुमार।
रायगढ़ से अंशिका देवांगन, ओशिना लालवानी, चांदनी शर्मा, उषा देवी, मदन प्रसाद वर्णवाल, सरिता देवी, आकाश कुमार वर्णवाल, पूजा कुमारी, बीना देवांगन, जोशना देवांगन, रिंकी सिंह, रमेश सिंह, प्रियांशु सिंह, ऋषभ सिंह, श्वेता सिंह, पिंकी सिंह, अनीता भोय, अनिकेत यादव, आरती देवी, वसुंधरा पांडे, सतीश पांडे, गीता पांडे, रितु पांडे, शिवानी चौहान, सुरेंद्र नाथ शर्मा, मंजू देवी शर्मा, महेंद्र सोनकर, मिथिलेश गुप्ता, गिरिजा शंकर गुप्ता, शारदा गुप्ता, आदिशा गुप्ता, राजेश कुमार नायक, माधुरी पटेल, किरण पटेल, टीकम सिंह पटेल, हुनर पटेल, पुष्पा पटेल और आशीष वर्मा।
दुर्ग से: विजय शुक्ला, रेखा शुक्ला और रुचिका शुक्ला शामिल हुई। इसके अतिरिक्त गिरिजा शंकर प्रभुजी, तोरण प्रभुजी व मधुविष्ट प्रभुजी महती भूमिका का निर्वहन किया,जिससे यात्रा को सुचारू रूपेण सम्पन्न कराया जा सका। उक्त जानकारी इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के मीडिया प्रभारी सतीश पाण्डेय प्रभुजी ने प्रदान की l

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260406 WA0010 नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
Next Article IMG 20260406 WA0002 अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH May 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?