Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में रामनवमी पर भव्य आयोजन की तैयारी, शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में रामनवमी पर भव्य आयोजन की तैयारी, शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Admin
Admin March 25, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
2 Min Read

खरसिया :- 25 मार्च । रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु पी. डब्लू. डी. विश्राम गृह स्थल पर शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में एसडीएम प्रवीण तिवारी, आईएएस प्रशिक्षु अक्षय जोशी, नगर पालिका सीएमओ नीतू अग्रवाल, टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग सहित अन्य प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। जुलूस प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि रामनवमी के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सभी विभागों को सतर्क किया गया है। बिजली विभाग को विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:

सुबह 8:00 बजे मंदिर में भजन-कीर्तन

दोपहर 12:00 बजे भगवान श्रीराम की आरती

आरती के पश्चात प्रसाद एवं विशाल भंडारा

शाम 4:00 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा (रैली), जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः राम मंदिर पहुंचेगी

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे और पारंपरिक आयोजन शामिल रहेंगे। खरसिया में सदैव सामाजिक सौहार्द बना रहता है और इस बार भी उसी भावना के साथ आयोजन किया जाएगा।

सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं:

जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा

रामनवमी के दिन भारी वाहनों (पिकअप, ट्रैक्टर आदि) का बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

जुलूस मार्ग में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी

आईएएस प्रशिक्षु अक्षय जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नागरिक किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन की इस पहल का नागरिकों ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता जताई और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों से एकजुट होकर भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin March 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन और 8 डंपर जब्त
Next Article घरघोड़ा में डीजल चोरों की वापसी: 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?