Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH
IMG20260506164912
खरसिया तहसील ऑफिस रोड बना ‘मौत का रास्ता’ बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हर दिन हादसे का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई

Admin
Admin March 20, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read
IMG 20260320 WA0017

ग्राम आमाघाट नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा

झारखंड निवासी आरोपी मार्शल सांगो हिरासत में, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे, ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को दिए आवश्यक निर्देश

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—जिले में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध संग्रहण, विक्रय, खेती और तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़ :- 20 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 19 मार्च 2026 की रात्रि थाना तमनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमाघाट नदी किनारे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात तत्काल पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और पूछताछ में खेत में अफीम की खेती संदेही – मार्शल सांगा पिता मिखाएल सांगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम हडमबनम थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) द्वारा किये जाने की जानकारी मिली जिसे तत्काल हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में संदेही मार्शल सांगो निवासी जिला खूंटी (झारखंड), जो अपने ससुराल ग्राम आमाघाट में रहकर पिछले कुछ महीनों से अपने झारखंड के साथियों के साथ मिलकर नदी किनारे करीब एक एकड़ भूमि में अफीम की खेती कर रहा था तथा इसकी देखरेख करता था। पुलिस द्वारा रातभर आमाघाट में कैम्प कर खेत पर पहरा दिया गया।

आज सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को जांच एवं वैधानिक कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, निरीक्षक प्रशांत राव, निरीक्षक रामकिंकर यादव (थाना प्रभारी पूंजीपथरा), उप निरीक्षक गिरधारी साव (थाना प्रभारी लैलूंगा), तमनार तहसीलदार, पटवारी, आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पांच अलग-अलग खसरा नंबरों में निजी एवं परियोजना भूमि पाई गई है।

उक्त भूमि के पांच हिस्से- खसरा नं 462/3 भूमि स्वामी विराज, प्रवीण उर्मिला, सुलोचना, खसरा नं 462/2 भूमि केलो परियोजना, खसरा नं 462/1 भूमि स्वामी- महंत पिता चमरा, अश्वनी बेवा चमरा, खसरा नं 462/4 भूमि स्वामी- दयानंद पिता धरमदेव, खसरा नं 462/5 भूमि स्वामी- हेमंत कुमार पिता धरमदेव के होने की जानकारी मिली है ।

ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा अफीम फसल की कटाई कराई जा रही है, जिसके पश्चात वास्तविक वजन एवं मूल्य का आंकलन किया जाएगा। फिलहाल आरोपी मार्शल सांगो के विरुद्ध थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर सभी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“ऑपरेशन आघात के तहत जिले में मादक पदार्थों अवैध संग्रहण, तस्करी या किसी भी प्रकार के कारोबार पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260320 WA0010 एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
Next Article IMG 20260324 WA0001 कौन किसान,किसका जमीन,उपार्जन केंद्र में बड़ा खेल, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का खुलासा, तंत्र पर उठे गंभीर सवाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 6, 2026
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 6, 2026
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized May 6, 2026
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH May 6, 2026
IMG20260506164912
खरसिया तहसील ऑफिस रोड बना ‘मौत का रास्ता’ बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हर दिन हादसे का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया May 6, 2026

Popular Post

IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?