Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना पर बालू (रेती ) संकट की मार किस्त मिली लेकिन सामग्री नहीं, ग्रामीण पूछ रहे वैधानिक बालू आखिर मिलेगा कहाँ?
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रधानमंत्री आवास योजना पर बालू (रेती ) संकट की मार किस्त मिली लेकिन सामग्री नहीं, ग्रामीण पूछ रहे वैधानिक बालू आखिर मिलेगा कहाँ?

Admin
Admin March 6, 2026 CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Share
4 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- बरमकेला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को घर बनाने के लिए सरकार ने किस्त तो जारी कर दी है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बिना बालू के मकान निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। बरमकेला क्षेत्र के ओड़िशा सीमा से लगे सुदूर वनांचल के ग्राम पंचायत झाल, हट्टापाली, जीरापाली, करनपाली, जोगनीपाली और कोकबाहल के हितग्राही पिछले करीब 20 दिनों से मकान निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वजह साफ है—क्षेत्र में बालू की उपलब्धता ही नहीं है।

स्थिति इतनी विचित्र हो चुकी है कि बालू वही ला पा रहा है जिसके पास खुद का ट्रैक्टर है और जो रात के अंधेरे में चोरी-छिपे खनन क्षेत्र तक पहुंचने का जोखिम उठा सके। बताया जा रहा है कि दिन के समय प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से सख्त निगरानी की जा रही है, जिसके कारण बालू लाने का वैधानिक रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। नतीजा यह कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही किस्त मिलने के बावजूद अपने ही घर के निर्माण के लिए भटकने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रशासन ने खनन पर सख्ती कर दी है तो यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर वैध रूप से बालू कहां से और कैसे मिलेगी। खनन का ठेका अब तक किसी को नहीं दिया गया है, वहीं महानदी क्षेत्र से बालू लाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर ट्रैक्टर जब्त कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना आखिर जमीन पर कैसे पूरी होगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक असमंजस और अव्यवस्था के कारण योजना का लाभ लेने वाले लोग ही सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। मकान निर्माण की समय-सीमा निकलती जा रही है और लाभार्थी बालू के अभाव में असहाय बने हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

वर्जन –
“सरकार ने आवास तो दिया है लेकिन बालू के अभाव में घर कैसे बनाये? यही निवेदन है कि बालू को घर तक पहुंचने दिया जाये।”
आकाश सिदार

वर्जन –
“दो महीने से घर को उजाड़ रहा हूँ, उजड़ने के बाद जब काम शुरू करने का समय आया है तो बालू नहीं मिल पा रहा। समय पर बालू मिलता तो अब तक मेरा घर बन गया होता।”
दुबले साहू, झाल पंचायत

वर्जन –
“छड़ (सरिया) का रेट 5800 क्विंटल, गिट्टी का रेट 5000 प्रति ट्रैक्टर तथा बालू 2700 रुपये प्रति ट्रैक्टर है। सरकार के द्वारा दिए गए 1 लाख 20 हजार रुपये 1 किचन और 1 रूम के लिए अपर्याप्त है। और पैसे कहाँ से लाऊ इसका टेंशन ऊपर से बालू बैन लगा दिया गया है। अब घर क्या मिट्टी से बनाऊंगा? पास करेंगे क्या कच्चे मकान को?”

उत्तम सिदार

वर्ज़न –
“जिनके पास पहले से बालू है वो घर बना रहे हैं। ओड़िसा से बालू के लिए कॉन्टैक्ट कर रहे हैं लेकिन कई कारणों से वहाँ से भी बालू नहीं मिल पा रहा है।”
भरत पटेल, झाल पंचायत

वर्ज़न –
“महानदी से बालू आता था, वहाँ के खनन करने वालों को पुलिस पकड़ रही है और उनके ट्रैक्टर जब्त कर रही है, जिससे हमें बालू नहीं मिल पा रहा है। हमें प्रशासन ये बताये कि वैध तरीके से बालू कहाँ मिलेगा? हमने पूछताछ किया तो पता चला कि अबतक किसी को खनन के लिए ठेका नहीं मिला है।”
सम्राट पटेल, झाल पंचायत

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin March 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
Next Article युवा खिलाडियों की कड़ी मेहनत व बेहतर खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी खेल स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?