Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा

Admin
Admin February 28, 2026 CHHATTISGARH Raipur
Share
2 Min Read

मंत्री के गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉकआउट

रायपुर :- खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के दौरान रायगढ़ जिले में हो रहे अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग के कारण हो रही पर्यावरणीय क्षति के मामले को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी को घेरा। विधायक पटेल ने कहा कि मंत्री जी ने अपने जवाब के परिशिष्ट में क्रमांक 16 पर जवाब दिया है कि 23 अप्रैल 2025 को खरसिया ब्लॉक के ग्राम चोंढ़ा और बानीपाथर में अवैध फ्लाईऐश डंपिंग की शिकायत हुई और इसका निराकरण 16 दिसंबर 2025 को किया गया। विधायक पटेल ने पूछा कि एक शिकायत पर लगभग 8 महीने का समय क्यों लगा? जिस पर मंत्री जी ने विलंब का जवाब न देकर केवल कार्यवाही करने का जवाब दिया, तब विधायक पटेल ने बताया कि शीतकालीन सत्र में यही प्रश्न 17 दिसंबर 2025 को लगा था, इसलिए 16 दिसंबर को निराकरण किया गया, नहीं तो और विलंब होता। विधायक पटेल ने आगे बताया कि ग्राम धनागर, चोंढ़ा, बानीपाथर और बोतल्दा के पास अभी भी फ्लाईऐश डंप पड़ा है, जिसका जिओटेक के साथ फोटो उपलब्ध है और पर्यावरण विभाग के अधिकारी मंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं, इस पर क्या कार्यवाही करेंगे? जिस पर मंत्री ओ.पी. चौधरी निरुत्तर होकर कांग्रेस शासन की बात कर गोल-मोल जवाब देने लगे। आगे विधायक पटेल ने पूछा कि रायगढ़ में हर साल कितना मीट्रिक टन फ्लाईऐश का उत्पादन होता है, कितना डंप होता है और निपटान के लिए कितने हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है? जिस पर पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी उत्तर न देकर अन्य विषयों में बात करने लगे। जिससे विधायक उमेश पटेल सहित पूरे विपक्ष के विधायकों ने गोल-मोल जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआउट कर दिया। इस तरह फ्लाईऐश के महत्वपूर्ण विषय पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को जमकर घेरा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin February 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खरसिया में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Next Article स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार से उमे सलमा सम्मानित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?