सरिया।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई एवं रायगढ़ विधायक तथा प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी की अनथक परिश्रम की बदौलत समूचा छत्तीसगढ़ राज्य विकास की बयार के साथ एक नई इबारत लिख रही है ।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सरिया मण्डल के पूर्व महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने कहीं उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 में हमारे सरिया क्षेत्र के लिए नर्सिंग कॉलेज की घोषणा के पश्चात् सरिया सहित आसपास के ग्रामीणजनों में खुशी की लहर दौड़ रही है।
ज्ञान,गति के बाद संकल्प की थीम पर प्रस्तुत इस ऐतिहासिक बजट में नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिलने से यहां कि छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा का लाभ काफी हद तक मिलेगा।
भाजपा नेता चूड़ामणि पटेल ने साफ कहा कि माननीय ओपी चौधरी जी के महज ढाई-तीन वर्ष के कार्यकाल में सरिया ने जो विकास का प्रतिमान गढ़ा हैं वह मील का पत्थर साबित होगा।
विकास कार्यों की निरंतरता से अपनी एक विशिष्ट छाप वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ी है।
उन्होंने बताया कि जितना हमने सोंचा नहीं था उससे कहीं ज्यादा हमें मिल रहा है,अपेक्स बैंक,100 बिस्तर अस्पताल के बाद अब नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से तेज विकास की वह अवधारणा साकार हुई है और सरिया विकास की इस अटल यात्रा में गतिमान है।
श्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हमने बनाया है -हम ही संवारेंगे,विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के अनुरूप 5 मिशन क्रमशः मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन,मुख्यमंत्री AI मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन,मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से अगले पांच वर्षो तक प्रति वर्ष 100-100 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिससे राज्य के विकास को नई दिशा,नई धार और नई रफ्तार मिलेगी।
भाजपा नेता ने विश्वास व्यक्त किया है कि सरिया की सेवा के लिए प्रतिबद्ध ओपी चौधरी के नेतृत्व में सरिया अंचल अतिशीघ्र एक नया स्वरूप ग्रहण करेगा और अपने स्वाभिमान,समृद्धि और लोकतांत्रिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी दृष्टि से विकास की अवधारणा पर कार्य नहीं करती, अपितु विकास की दीर्घकालिक दृष्टि रखकर कार्य करती है।
सरिया में विकास की अटल यात्रा जारी : चूड़ामणि पटेल
