Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सक्ति में युवती की संदिग्ध मौत का खुलासा, प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • रायपुर
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सक्ति में युवती की संदिग्ध मौत का खुलासा, प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार

Admin
Admin February 25, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

सक्ती :- जिले में एक युवती को कथित रूप से जातिगत गाली-गलौच एवं मानसिक प्रताड़ना देकर आत्मघाती कदम उठाने के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सक्ती में दर्ज मर्ग क्रमांक 13/2026 की विस्तृत जांच के दौरान यह सामने आया कि वार्ड क्रमांक 11, झूलकदम रोड निवासी 23 वर्षीय दिशा मरावी को ग्राम सकरेली कला निवासी योगेन्द्र साहू द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी उस पर विभिन्न प्रकार के दबाव डालने के साथ-साथ जातिगत गाली-गलौच कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

होटल के कमरे में आग से हुई थी मौत

जांच में प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवती की मौत सिंग ढाबा के ऊपर स्थित शिवम् होटल के कमरा नंबर 105 में तारपीन तेल से लगी आग के कारण हुई। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने यह कदम उठाया।

- Advertisement -
Ad image

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

मर्ग जांच के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5), 3(1)(ध) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पूछताछ में स्वीकार किया अपराध

पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में मामले की जांच की जा रही थी। चूंकि प्रकरण एससी/एसटी एक्ट से संबंधित था, इसलिए अग्रिम विवेचना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा की गई।

24 फरवरी 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी विधिवत जप्त कर लिया गया है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी

जिला पुलिस सक्ती ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विरुद्ध होने वाले अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में विवेचना अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, उप निरीक्षक भूपेन्द्र चंद्रा एवं प्र.आर. शब्बीर मेमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin February 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सरिया में विकास की अटल यात्रा जारी : चूड़ामणि पटेल
Next Article ग्रामीण पत्रकारिता की साख दांव पर, अवैध वसूली और धमकियों से बढ़ी चिंता

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH लैलूंगा

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?