Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: न्याय दो या इच्छा मृत्यु: सेवा समाप्ति से आहत डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

न्याय दो या इच्छा मृत्यु: सेवा समाप्ति से आहत डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

Admin
Admin February 24, 2026 Uncategorized
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़/रायगढ़, प्रतिनिधि।
धरमजयगढ़ क्षेत्र में वर्षों तक स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सक डॉ. खुर्शीद खान ने अपनी सेवा समाप्ति को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में उन्होंने न्याय की मांग करते हुए इच्छा मृत्यु तक की बात कही है।

डॉ. खान ने आरोप लगाया है कि विभाग ने विद्वेषपूर्ण मानसिकता के तहत उच्च अधिकारियों को भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की और झूठे व निराधार आरोपों के आधार पर उनकी सेवा समाप्त कर दी। उनका कहना है कि विभागीय जांच और न्यायिक प्रक्रिया में उन्हें निर्दोष पाया जा चुका है, इसके बावजूद उन्हें पुनः सेवा में बहाल नहीं किया गया।

- Advertisement -
Ad image

डॉ. खान के अनुसार, वे वर्ष 2003 से 2021 तक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के रूप में पीएचसी बायासी में पदस्थ रहे। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कलेक्टर द्वारा गठित तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने की थी, जिसमें आरोप निराधार पाए गए। मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां न्यायिक प्रक्रिया के दौरान भी उन्हें राहत मिली।

इसके बावजूद सेवा में पुनर्नियुक्ति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब जांच में वे निर्दोष पाए गए, तो उन्हें सेवा से वंचित रखना अन्याय है। उन्होंने राष्ट्रपति, राज्यपाल और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

डॉ. खान ने यह भी आरोप लगाया कि अब उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित कर मानसिक अस्पताल भेजने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त साबित करने का प्रयास करता है, तो वे संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि न्यायालय द्वारा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद बिना सुनवाई और बिना सूचना उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। सेवा में पुनर्नियुक्ति का प्रावधान नहीं होने का हवाला देते हुए उनकी एक्सटेंशन फाइल बंद कर दी गई।

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin February 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article फरवरी में ही गहराया जल संकट: मालखरौदा ब्लॉक के बोडासागर सहित कई गांवों में भूजल स्तर 300 फीट नीचे
Next Article सरिया में विकास की अटल यात्रा जारी : चूड़ामणि पटेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?