खरसिया :- संकुल केंद्र कोडतराई, डोंगीतराई और कछार के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं के कक्षा पांचवीं और आठवीं में अध्ययनरत टॉपर विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा आगामी वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ संजय कुमार पटेल एवं विकास खंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक मनोज कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन और संकुल शैक्षिक समन्वयक वीरेंद्र कुमार चौहान, जनेश्वर खरे, ओम प्रकाश पटेल के संयोजकत्व में आयोजित इस क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई के प्राचार्य एस आर भगत, वरिष्ठ व्याख्याता जी पी नायक, प्रधान पाठक प्रेम सिंह दीवान, कार्यालय प्रभारी प्रवीण चतुर्वेदी एवं उपस्थित गुरुजनों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। मंचासिन अतिथियों के उद्बोधन पश्चात क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला में उपस्थित विगत दिनों सम्पन्न हुए अर्ध वार्षिक परीक्षा में कक्षा पांचवीं और आठवीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अलग अलग विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा आगामी वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर उनका मार्गदर्शन किया। बच्चों ने भी पूरे समय ध्यान से शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुना जिससे यह लगा कि यह आयोजन उनके लिए काफी कारगर साबित होगा और इसका लाभ उन्हें आने वाले समय में अवश्य मिलेगा। इस दौरान बच्चों ने अपना परिचय देते हुए आगे चलकर वे क्या बनना चाहते हैं यह भी बताया जिस पर गुरुजनों ने इस बारे में भी उनका मार्गदर्शन किया कि वे जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उसके लिए उन्हें कौन सी पढ़ाई करनी होगी और उसकी क्या प्रक्रिया है।
इस अवसर पर संकुल केंद्र कोडतराई डोंगीतराई और कछार के सभी प्राथमिक, माध्यमिक शालाओं सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई के शिक्षक शिक्षिकाओं प्रेमा पटेल, प्रमिला खलखो, ममता जॉन कुजूर, मंजू पटेल, मेघा पटेल, वंदना अख्तरी, सरिता भगत, कामिनी पाण्डेय, थान सिंह राठिया, ईश्वर कुमार सारथी, चक्रधर पटेल, गजेंद्र सिंह सिदार, अजय कुमार सिदार, कन्हैया लाल सिदार, परमेश्वर प्रसाद पटेल, श्याम कुमार सिदार, परमेश्वर सिंह कंवर, भूषण कुमार डनसेना, गौरीशंकर जायसवाल, प्रदीप कुमार नायक, दीपक कुमार पटेल, रमेश कुमार पटेल, देवनारायण चौहान, अनूप कुमार टोप्पो की उपस्थिति रही।

