खरसिया :- खरसिया स्थित गुरु घासीदास चौक (महुआपाली) में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
समारोह में सतनामी समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से गुरु घासीदास जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में आपसी भाईचारे व समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।
