सक्ती :- हसौद तहसील अंतर्गत ग्राम करही महानदी में अवैध रेत उत्खनन लगातार जारी है। रेत माफिया दिन-रात चैन माउंटेन मशीनों और हाइवा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से बिना अनुमति रेत की निकासी कर रहे हैं। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि शासन को भारी राजस्व हानि भी हो रही है।
ग्रामीणों की शिकायत अनसुनी
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार माइनिंग विभाग और प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे रेत माफियाओं के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
सड़कें और खेतों की बदतर स्थिति
गांव के जागरूक नागरिकों ने बताया कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कों की हालत खराब हो गई है। वहीं खेतों में मिट्टी कटाव और नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी खतरा मंडरा रहा है।
मिलीभगत की आशंका
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की चुप्पी और माइनिंग विभाग की निष्क्रियता कहीं न कहीं मिलीभगत की ओर इशारा करती है।
जनहित में मांग
ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए।

