Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: भारी बारिश में भी डटे रहे एनएचएम कर्मचारियों, अनिश्चित-कालीन हड़ताल का 15वां दिन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

भारी बारिश में भी डटे रहे एनएचएम कर्मचारियों, अनिश्चित-कालीन हड़ताल का 15वां दिन

Admin
Admin September 1, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने दुर्ग सांसद विजय बघेल का किया सम्मान, हड़ताल के समर्थन के लिए जताया आभार

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम कर्मचारी संघ के बैनर तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के लगभग 16,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, जो 18 अगस्त 2025 से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं, ने आज आंदोलन के 15वें दिन दुर्ग जिला इकाई के करीब 200 कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा के नेतृत्व में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। कर्मचारियों ने उनकी मांगों के समर्थन के लिए सांसद बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

मांगें जायज, सरकार को जल्द पूरी करनी चाहिए
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 2023 विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में इन कर्मचारियों की मांगों को शामिल किया गया था, जिसमें 100 दिनों के भीतर नियमितीकरण के लिए समिति गठन और संघ के सदस्यों को शामिल करने का वादा किया गया था। बघेल ने आश्वासन दिया कि वे राज्य स्तर की मांगों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से और केंद्रीय स्तर की मांगों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जी से चर्चा कर जल्द समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण से आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार 60% राशि प्रदान करती है और अन्य राज्यों में नियमितीकरण के बाद भी केंद्र की सहायता जारी है।

20 साल का शोषण, अब आर-पार की लड़ाई
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने “मोदी की गारंटी” के तहत एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का वादा किया था। इसके बावजूद 170 से अधिक ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण 16,000 संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा ने कहा कि 20 वर्षों का शोषण असहनीय है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों की स्थिति दयनीय है। विरोध में कर्मचारियों ने केश दान किया और नोटिस की प्रति फाड़कर शासन के दमनकारी रवैये का विरोध किया।

- Advertisement -
Ad image

5 मांगें पूरी होने का दावा भ्रामक
हड़ताली कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के उस बयान का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि 10 सूत्रीय मांगों में से 5 मांगें पूरी हो चुकी हैं। कर्मचारियों ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि केवल दो मांगों पर सर्कुलर जारी हुआ है, और अन्य मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। मांगों के स्वरूप को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी नियमितीकरण, स्थाईकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर, ग्रेड पे, और अनुकंपा नियुक्ति जैसी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कर्मचारियों का विषय पूरी तरह राज्य सरकार के अधीन है, फिर भी मांगों को केंद्र सरकार पर डाला जा रहा है।

आंदोलन जारी रहेगा
एनएचएम कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी शासन से अपनी मांगों पर तत्काल और ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने धूमधाम से मनाया राधाष्टमी महोत्सव
Next Article आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती हेतु कोसीर में 4 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?