Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चक्रधर समारोह-2025 40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान में होने जा रहा आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चक्रधर समारोह-2025 40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला मैदान में होने जा रहा आयोजन

Admin
Admin August 18, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

राज्यपाल रमेन डेका करेंगे समारोह का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समापन में करेंगे शिरकत

पहले दिन डॉ.कुमार विश्वास की होगी काव्य प्रस्तुति

प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर समापन समारोह में बिखरेंगे अपनी सुरों का जादू

- Advertisement -
Ad image

10 दिनों तक रायगढ़ में देश के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा समारोह का मंच

पहलवान दिखाएंगे दांव पेंच, 1 से 3 सितम्बर तक मोतीमहल परिसर में होगी कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता

रायगढ़ :-18 अगस्त 2025/ देश विदेश में प्रतिष्ठित रायगढ़ के चक्रधर समारोह के 40 वें संस्करण का शुभारंभ 27 अगस्त से होने जा रहा है। 10 दिवसीय समारोह में देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 40 वें चक्रधर समारोह 2025 का आयोजन आगामी 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समापन समारोह में शिरकत करेंगे। यह भव्य सांस्कृतिक आयोजन प्रतिदिन सायं 7 बजे से रामलीला मैदान रायगढ़ में होगा।
समारोह का शुभारंभ 27 अगस्त को गणेश वंदना के साथ होगा, जिसे स्वर्गीय वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात दिल्ली से आए पंडित राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे और प्रसिद्ध कवि डॉ.कुमार विश्वास अपनी ओजस्वी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। द्वितीय दिवस 28 अगस्त को पूजा जैन रायगढ़ द्वारा कथक, राजनंदिनी पटनायक रायगढ़ द्वारा ओडिशी, प्रियंका सलूजा बिलासपुर द्वारा कथक, डॉ.राखी रॉय भिलाई द्वारा भरतनाट्यम एवं देविका देवेन्द्र एस मंगलामुखी आगरा द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी।
तृतीय दिवस 29 अगस्त को राधिका शर्मा रायपुर एवं सुश्री अंजली शर्मा पुणे द्वारा कथक, गुरू बाला विश्वनाथ बेंगलोर द्वारा भरतनाट्यम,आरू साहू धमतरी द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीत एवं महाराष्ट्र के पं.योगेश शम्सी तबला पर प्रस्तुति देंगे। 30 अगस्त को प्रो.डॉ.लवली शर्मा खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय द्वारा सितार वादन, इशिका गिरी रायपुर द्वारा कथक,भूमिसुता मिश्रा एवं लिप्सा रानी बिस्वाल रायपुर द्वारा ओडिसी, श्वेता वर्मा लखनऊ द्वारा कथक, पद्मश्री राधेश्याम बारले भिलाई द्वारा पंथी एवं जनाब अनीस साबरी दिल्ली द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी।
31 अगस्त को आद्या पाण्डेय भिलाई द्वारा भरतनाट्यम, सुश्री शैल्वी सहगल रायगढ़ द्वारा कथक, अन्विता विश्वकर्मा रायपुर द्वारा शास्त्रीय नृत्य शैली, डॉ.कृष्ण कुमार सिन्हा राजनांदगांव कथक पर प्रस्तुति देंगे। इसी दिन कवि सम्मेलन होगा जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कवियों द्वारा (चिराग जैन एंड कं.), दिल्ली एवं बंशीधर मिश्रा (हास्य कवि) बिलाईगढ़ द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
01 सितम्बर को डॉ.योगिता मांडलिक इंदौर द्वारा कथक, भूपेन्द्र बरेठ एवं ग्रुप बिलासपुर द्वारा कथक, डॉ.विपुल रॉय दिल्ली द्वारा संतूर वादन एवं नितिन दुबे एवं ग्रुप रायगढ़ लोक गायन पर प्रस्तुति देंगे। 02 सितम्बर को कुमारी काजल कौशिक बिलासपुर द्वारा कथक, नरेन्द्र गुप्ता रायगढ़ द्वारा काव्य पाठ, सचिन कुम्हरे कबीरधाम द्वारा कथक, छाया चंद्राकर एवं समूह रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत एवं खैरागढ़ के दीपक दास महंत तबला वादन पर प्रस्तुति देंगे। 03 सितम्बर को अर्नव चटर्जी मुंबई द्वारा गायन, वासंती वैष्णव एवं समूह बिलासपुर द्वारा कथक, अजीत कुमारी कुजूर रायपुर द्वारा भरतनाट्यम, निलांगी कालान्तरे जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा कथक एवं अबुझमाड़ के मनोज प्रसाद मलखम्ब का प्रदर्शन करेंगे।
04 सितम्बर को कुमारी नित्या शर्मा सतना द्वारा कथक (लखनऊ घराना), यामी वैष्णव सारंगढ़ द्वारा कथक, मोहित शास्त्री मुम्बई द्वारा बांसुरी वादन, कलईमामणि गुरू गोपिका वर्मा चेन्नई द्वारा मोहिनीअट्टम एवं कविता वासनिक एवं ग्रुप दुर्ग छत्तीसगढ़ी लोकरंग पर प्रस्तुति देंगी। समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री डॉ.नलिनी कमलिनी अस्थाना दिल्ली द्वारा कथक एवं प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर, मुम्बई गायन की प्रस्तुति देंगे।

1 से 3 सितम्बर तक होगी कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता
चक्रधर समारोह के अंतर्गत 1 से 3 सितम्बर तक मोतीमहल परिसर, रायगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कल पूरे उत्साह से मनाया जाएगा भाजपा नेता विकास महतो का जन्मदिन, कोरबा शहर में दिख रहा जश्न का माहौल
Next Article कल पूरे उत्साह से मनाया जाएगा भाजपा नेता विकास महतो का जन्मदिन, कोरबा शहर में दिख रहा जश्न का माहौल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?