Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ का जन्माष्टमी महामहोत्सव 15 अगस्त को
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ का जन्माष्टमी महामहोत्सव 15 अगस्त को

Admin
Admin August 8, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
7 Min Read

एनआईटी रायपुर और खैरागढ़ से भजन करने आयेगा युवाओं का ग्रुप

स्वस्तिवाचन, हरिनाम जप और भगवान का पुष्प अभिषेक रहेगा विशेष आयोजन

रायगढ़ :- 08/08/2025

रायगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव करीब 80 साल से धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे देखने आसपास के राज्यों से लोग आते हैं। समय के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में आधुनिकता के साथ कई आयोजन भी जुड़े हैं। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी को महामहोत्सव के रूप में इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शियसनेस) रायगढ़ द्वारा रेड क्वीन में मनाया जा रहा है। जहां प्रदर्शनी और प्रतिमाएं तो नहीं रहेगी पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत आराधना कई चरणों में की जाएगी। दोपहर से देर रात चलने वाले इस महामहोत्सव में आम आदमी से लेकर खास, भगवान श्रीकृष्ण की सेवा कर सकता है। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का हरिनाम जप भी श्रद्धालु करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

इस्कॉन रायपुर और रायगढ़ की शाखा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को महामहोत्सव मनाने के लिए 3 महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और श्रीमद् भगवद् गीता को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इस्कॉन ऐसे विभिन्न आयोजन बीते 3 साल से रायगढ़ में करता आ रहा है। कम समय में ही इस्कॉन की रायगढ़ शाखा में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसी कारण इस बार वे अपने राजा पारा के पल्लवी महल स्थित मंदिर में आयोजन न कर रेड क्वीन गार्डन में कर रहे हैं ताकि 15,000 के करीब श्रद्धालु एक साथ भगवान श्री कृष्ण के भक्ति का आनंद ले सके और हरिनाम जप करे।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इस्कॉन रायपुर के मुख्य पुजारी और रायगढ़ शाखा के प्रभारी मिथिलापति दास ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को इस्कॉन, महामहोत्सव के रूप में मनाता है जिसमें दिनभर भगवान की आराधना और उससे संबंधित आयोजन होते रहते हैं। हमारे कार्यक्रमों में प्रशासनिक, राजनीतिक से लेकर आमजन शामिल होते हैं। रायगढ़ के आयोजन में सबसे खास बात यह है कि एनआईटी रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के दो समूहों द्वारा वादन और गायन का भी कार्यक्रम उसी दिन रखा गया है। सभी की थीम भगवान श्री कृष्ण और उनके भजन है।

इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ के प्रमुख कमल किशोर दास ने बताया कि 15 अगस्त को कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे स्वस्ति वाचन से होगी। यह स्वस्ति वाचन बच्चों द्वारा किया जाएगा। यह खास रहेगा, क्योंकि छोटे बच्चों द्वारा संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण और आराधना को देखना और सुनना एक अलग ही अनुभव होता है। इसी के साथ ही बाल महोत्सव भी शुरू होगा। 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए बाल महोत्सव में अनेक विधाएं हैं जिसमें भगवान श्री कृष्ण से संबंधित भजन, श्लोक, नृत्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। उसके बाद शाम 7:00 बजे तक विशेष अतिथियों का आगमन और उनके द्वारा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। इसी के पैरलल ही शाम 7:00 बजे संध्या आरती व कीर्तन होगा। 7:30 बजे के बाद रात 9:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें एनआईटी रायपुर के इंजीनियर , खैरागढ़ के छात्र, रायगढ़ के संगीत विद्यालय के छात्र, विभिन्न स्कूलों के बच्चे, युवा सभी इसमें शामिल होंगे। रात 9:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक भगवान श्री कृष्ण का महाअभिषेक एवं जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो जाएगा। रात 12:00 बजे पुष्पों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा, उसके बाद मंत्र उच्चारण कर और पुष्पों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा फिर फूलों की होली खेली जाएगी। भगवान को 56 भोग अर्पण करने के पश्चात रात 12:30 बजे महा आरती की जाएगी और सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन में सतीश पांडे, संतोष बैरागी, विनोद महाराणा, आशीष वर्मा, आकाश बरनवाल समेत रायगढ़ इस्कॉन के सभी सदस्य जुटे हुए हैं।

इस्कॉन का उद्देश्य
मुख्य पुजारी मिथिलापति दास ने बताया कि इस्कॉन का उद्देश्य श्रीकृष्ण भावनामृत को विश्वभर में फैलाना है, जिससे लोग भगवान कृष्ण की भक्ति और प्रेम को अपने जीवन में अपनाएं। इस्कॉन आध्यात्मिक ज्ञान और वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम करता है, जिससे लोगों को अपने जीवन के उद्देश्य और अर्थ को समझने में मदद मिले। इस्कॉन सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भी शामिल होता है, जैसे कि भोजन वितरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।
संस्था का उद्देश्य लोगों में भक्ति और प्रेम की भावना को बढ़ावा देना है, जिससे वे अपने जीवन में सुख, शांति और संतुष्टि प्राप्त कर सकें। इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने इस संस्था की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य वैदिक ज्ञान और कृष्ण भावनामृत को विश्वभर में फैलाना था।

इस्कॉन यूथ विंग से जुड़ रहे युवा
युवाओं को गलत मार्ग में जाने से रोकने और उन्हें भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और श्रीमद् भगवद् गीता की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़‌ ने यूथ विंग की शुरुआत 3 साल पहले की है। यहां आकर युवा अपनी दिनचर्या और व्यावसायिक कार्यों के इतर भक्ति मार्ग से सुख और आनंद की प्राप्ति में लगे हैं। रायगढ़ में करीब 400 लोग इस इस्कॉन परिवार से जुड़े हैं जिसमें 70 लोग नियमित रूप से मंदिर आते हैं और 150 से 200 लोग विशेष कार्यक्रम में आते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्यों को गंभीरता से लेकर पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं कलेक्टर्स: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Article किसानों के हिस्से का खाद ग़ायब, काला बाज़ारी में मुनाफाखोरी चरम पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?