Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया: अंजोरीपाली धान संग्रहण केंद्र में भारी लापरवाही, बारिश में भीग रहा किसानों का मेहनत का अनाज
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया: अंजोरीपाली धान संग्रहण केंद्र में भारी लापरवाही, बारिश में भीग रहा किसानों का मेहनत का अनाज

Admin
Admin July 26, 2025 Uncategorized
Share
3 Min Read

तिरपाल की लचर व्यवस्था से भीग रहा लाखों का धान, प्रभारी का गैर-जिम्मेदाराना जवाब: “खेत से पानी आ रहा है, हम क्या करें”

खरसिया/रायगढ़:-
अंजोरीपाली ग्राम स्थित धान संग्रहण केंद्र में इन दिनों लापरवाही की तस्वीरें खुलकर सामने आ रही हैं। बारिश के मौसम में केंद्र की अव्यवस्थित व्यवस्था के चलते लाखों रुपए मूल्य का धान भीगकर खराब हो रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि संग्रहण केंद्र पर धान की ढुलाई के बाद उसे सुरक्षित रखने की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है।

नीचे से खुला तिरपाल, पानी सीधा घुस रहा धान में

केंद्र में धान के ऊपर तिरपाल जरूर डाला गया है, लेकिन वह केवल दिखावे के लिए। तिरपाल नीचे से पूरी तरह खुला हुआ है, जिससे बारिश का पानी आसानी से भीतर घुस रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण अनाज में नमी बढ़ रही है और धान सड़ने लगा है, जिससे उसकी गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

- Advertisement -
Ad image

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि “हमने कभी भी धान को पूरी तरह ढंका हुआ नहीं देखा। तिरपाल के नीचे से धान साफ नजर आता है। इस पर कई बार ध्यान दिलाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।”

केंद्र प्रभारी का गैर-जिम्मेदाराना रवैया

जब इस संबंध में संग्रहण केंद्र प्रभारी मनोज पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा, “खेत से पानी आ रहा है, उसमें हम क्या कर सकते हैं। आपको जो छापना है छाप दीजिएगा।”

उनकी यह टिप्पणी न केवल किसानों की मेहनत का अपमान है, बल्कि यह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े करती है।

बीमा के भरोसे पर लापरवाही

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अधिकारी अक्सर यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि “सभी धान पर बीमा होता है, नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करेगी।” मगर सवाल यह है कि क्या बीमा होने के नाम पर इस प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज किया जाना उचित है?

किसान बोले – ‘मेहनत से उगाया, अब लापरवाही से सड़ रहा’

किसानों का कहना है कि उन्होंने महीनों की मेहनत से फसल उगाई है, लेकिन सरकारी लापरवाही के कारण उनका धान अब बर्बादी के कगार पर है। यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आर्थिक नुकसान के साथ-साथ किसानों का सरकारी व्यवस्था से विश्वास भी खत्म हो जाएगा।

प्रशासन से मांग

ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि:

संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण कराया जाए

तिरपाल व्यवस्था की तुरंत सुधार हो

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए

भीगे हुए धान की विशेष रिपोर्टिंग कर उसका वैकल्पिक निस्तारण हो

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मितानिनों का आर-पार का ऐलान: 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल, रायपुर की सड़कों पर उतरेंगी हजारों महिलाएं
Next Article सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं की आलोचना भारी पड़ी, भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत को भाजपा ने थमाया कारण बताओ नोटिस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?