Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मानसून ट्रैक -पर्यटकों को बस्तर की बरसात में प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव लेने का अवसर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मानसून ट्रैक -पर्यटकों को बस्तर की बरसात में प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव लेने का अवसर

Admin
Admin July 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बिलासपुर :- 10 जुलाई 2025/ मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य की बस्तर जिला की प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ भरपूर मौज-मस्ती कर सकते हैं। अगर आप वीकेंड पर मौसम का मजा लेने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बस्तर जिले के प्राकृतिक जलप्रपात चित्रकोट, तीरथगढ़, चित्रधारा, मेंदरीघूमर, तामड़ाघूमर, बीजाकसा, मिचनार ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि यहां मानसून ट्रैक और फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन माहौल है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बस्तर जिले में पहली बार मानसून ट्रैक की थीम पर जिला प्रशासन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके लिए यहां जुलाई से मानसून तक प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों पर ट्रैकिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने मानसून ट्रैक प्लान के तहत जिले के झरनों और जंगल-पहाड़ों के स्थानों पर पर्यटकों को आकर्षित करने वाले क्षेत्रों में प्रशिक्षित स्थानीय गाइडों के द्वारा भ्रमण करवाया जाएगा। बस्तर जिले में पर्यटकों के आवागमन हेतु विशाखापट्टनम से प्रतिदिन रेल सेवा संचालित है। साथ ही विमान सेवा के तहत हैदराबाद से प्रतिदिन, दिल्ली से सप्ताह में दो दिन की विमान सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा जगदलपुर सड़क मार्ग से रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित हैदराबाद, विशाखापट्टनम से नियमित बस की सुविधा से जुड़ी है। प्रशासन द्वारा मानसून ट्रैक कार्यक्रम को अन एक्सप्लोर्ड बस्तर के साथ मिलकर किया जा रहा है। मानसून ट्रैक के संबंध में जानकारी के लिए प्रशासन ने 9109188567 और 8962991988 संपर्क नंबर जारी किया है ।

मानसून ट्रैक में चिन्हाकित स्थलों के तहत चित्रकोट सर्किट में ट्रैकिंग के लिए चित्रकोट दंडामी रिसॉर्ट से प्रारंभ कर करबहार (मिनी गोआ) 2 किलोमीटर की दूरी में बोटिंग, वाटरफाल, शिवलिंग का दर्शन, जलप्रपात का ऊपर से नजारा दिखाया जाएगा। साथ ही मेंदरी घुमर से इंद्रावती नदी तक 3 किलोमीटर के ट्रैक में रिवर क्रासिंग जंगली इलाके में, मेंदरीघुमर से तामड़ाघुमर तक (7 किमी) में 150 फिट डाउनवर्डस ट्रैक , क्रोकोडाइल साइटिंग, सेंडबिच, बर्ड वाचिंग, प्राकृतिक स्वीमिंग एरिया, तीरथा से बीजाकसा (2.5 किमी) तक की ट्रैकिंग बोटिंग कैम्प, बोनफायर, ट्रायबल फूड, तीरथा गांव का भ्रमण सहित स्थनीय स्तर की पौराणिक कहानी की जानकारी दी जाएगी। बीजाकसा से मेंदरी तक (8 किमी) में वाटरफॉल , वैली व्यू, जंगली जानवर और पंक्षियों की साइटिंग का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा मिचनार हिल्स क्षेत्र में ट्रैकिंग भी करवाया जाएगा।

बस्तर जिले में स्थित कांगेर वैली नेशनल पार्क के अधीन आने वाले टोपर वाटरफॉल का ट्रैकिंग, मड़वा वाटरफॉल का ट्रैकिंग, शिवगंगा ट्रैकिंग में जंगल एरिया के बीच जलप्रपात, झरना जंगली जानवर बर्ड वाचिंग करवाया जाएगा। कैलाश गुफा, कैलाश झील, गुड़िया पदर में गांव से जलप्रपात तक (4 किमी) तक ट्रैकिंग करवाई जाएगी। तीरथगढ़ वॉटरफॉल से रानीदरहा

- Advertisement -
Ad image

वाटरफॉल(3 किमी) तक में जंगल एरिया वाईल्ड लाइफ, बर्ड वाचिंग, मालकेव ट्रैक में मादरकोंटा से तीरथगढ़ (8 किमी) तक जंगलों के बीच ट्रैकिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा जिले के माचकोट इलाके में स्थित झील और झरनों के नाम से प्रसिद्ध तिरिया में और माचकोट के जंगलों में भ्रमण करवाने की कार्ययोजना बनाई गई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति
Next Article फर्जी ग्राम सभा के सहारे जंगल की कटाई: आदिवासियों की खाद्य सुरक्षा और अस्तित्व पर गहराता संकट

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?