Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: फर्जी ग्राम सभा के सहारे जंगल की कटाई: आदिवासियों की खाद्य सुरक्षा और अस्तित्व पर गहराता संकट
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

फर्जी ग्राम सभा के सहारे जंगल की कटाई: आदिवासियों की खाद्य सुरक्षा और अस्तित्व पर गहराता संकट

Admin
Admin July 10, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, तमनार :- छत्तीसगढ़ के तमनार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सराईटोला में हाल ही में जंगल की कटाई को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां फर्जी ग्राम सभा आयोजित कर जंगल काटने की पर्यावरणीय अनुमति दी गई, जबकि न तो वैध प्रक्रिया अपनाई गई और न ही स्थानीय आदिवासी समुदाय की सहमति ली गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस ग्राम सभा के दस्तावेजों के आधार पर जंगल की कटाई को वैध बताया गया, उसमें न ग्राम सभा की तिथि दर्ज है और न ही वह ग्राम सभा वास्तव में आयोजित की गई थी। दस्तावेजों में जयशंकर राठिया को ग्राम सभा का अध्यक्ष बताया गया है, जबकि जांच में सामने आया कि इस नाम का कोई व्यक्ति सराईटोला पंचायत में है ही नहीं।

- Advertisement -
Ad image

इतना ही नहीं, उस दिन ग्राम सभा में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में कौन अधिकारी गया, इसका कोई उल्लेख रिकॉर्ड में नहीं है। न तो फोटोग्राफी की गई, न ही वीडियोग्राफी — जो कि ग्राम सभा की पारदर्शिता के लिए जरूरी प्रक्रिया होती है। वन विभाग का कोई अधिकारी भी उस सभा में मौजूद नहीं था।

इस तरह एक फर्जी ग्राम सभा दर्शाकर पर्यावरणीय स्वीकृति दी गई, जिसका सीधा नुकसान वहां की जैवविविधता, जंगल और सबसे अधिक — वहां रहने वाले आदिवासी समुदाय को उठाना पड़ रहा है।

देश में आदिवासी समुदाय की पहचान उनकी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से गहराई से जुड़ी है। उनका जीवन जंगल, जल और जमीन से ही चलता है। जंगलों से मिलने वाले महुआ, तेंदूपत्ता, सरई बीज, जड़ी-बूटी, मसरूम, भाजी, करील जैसे वन उत्पादों से वे अपनी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। नदियों से मछली, घोंघा, केकड़ा पकड़कर, और पशुपालन के माध्यम से वे अपना जीवन यापन करते हैं।

लेकिन जब विकास के नाम पर कोयला, बॉक्साइट, लोहा जैसे खनिजों की खुदाई होती है और जंगलों की अंधाधुंध कटाई होती है, तो सबसे पहले आदिवासी ही प्रभावित होते हैं। उनकी खाद्य सुरक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और शिक्षा सभी पर संकट गहराने लगता है।

सरकार भले ही पेसा कानून, वन अधिकार कानून, रोजगार गारंटी कानून और खाद्य सुरक्षा जैसे अधिकारों की बात करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ये कानून नौकरशाही की फाइलों में दम तोड़ रहे हैं।

सराईटोला जैसे मामलों से यह साफ होता है कि आदिवासी समुदाय की अनदेखी कर, फर्जी दस्तावेजों के सहारे, उनके प्राकृतिक संसाधनों को पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि संविधान में आदिवासियों को मिले अधिकारों का सीधा अपमान भी है।

अब वक्त आ गया है कि देश जागे और यह सवाल करे — क्या कुछ लोगों के मुनाफे के लिए पूरे समुदायों के अस्तित्व को मिटा देना ही विकास है?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मानसून ट्रैक -पर्यटकों को बस्तर की बरसात में प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव लेने का अवसर
Next Article घुइटांगर से ग्रीस तक: अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में रचा भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?