Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन

Admin
Admin June 8, 2025 CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Share
5 Min Read

राबर्टसन रेलवे साइडिंग तक की सड़क को नया बनाने की मांग, कोयला ट्रकों की आवाजाही पर लगाई जाएगी रोक

राबर्टसन (खरसिया)।खरसिया ब्लॉक के भालूनारा से राबर्टसन रेलवे साइडिंग तक की सड़क की बदहाली को लेकर अब स्थानीय ग्रामीणों का सब्र जवाब दे चुका है। आए दिन इस जर्जर सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने अब इस मुद्दे पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण आंदोलन की घोषणा की है, जो 9 जून (सोमवार) सुबह 9:30 बजे से ग्राम नवागांव के पास शुरू किया जाएगा। आंदोलन के तहत केवल कोयला ट्रकों की आवाजाही को रोका जाएगा, जबकि आम जनता के लिए रास्ता खुला रहेगा।

Contents
राबर्टसन रेलवे साइडिंग तक की सड़क को नया बनाने की मांग, कोयला ट्रकों की आवाजाही पर लगाई जाएगी रोक सड़क की हालत बेहद खराब, जानलेवा गड्ढों से भरा मार्ग कोई पहल नहीं कर रही कंपनी, ग्रामीणों में नाराजगी 9 जून से शांतिपूर्ण आंदोलन, ट्रकों को रोका जाएगाप्रशासन और कंपनी पर दबाव बनाने की रणनीति स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल ग्रामीणों की एकजुटता बनी आंदोलन की ताकत

सड़क की हालत बेहद खराब, जानलेवा गड्ढों से भरा मार्ग

ग्राम भालूनारा से नवागांव, पामगढ़ चौक, छोटेडूमरपाली, बड़ेडूमरपाली और अंबेडकरनगर होते हुए राबर्टसन रेलवे स्टेशन तक जाने वाली यह सड़क न केवल स्थानीय गांवों को जोड़ती है बल्कि आवागमन का मुख्य मार्ग भी है। इस सड़क पर अडानी कंपनी के ट्रांसपोर्टर के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों कोयला ट्रक आवाजाही करते हैं, जिससे सड़क की हालत और अधिक खराब हो चुकी है।
गर्मियों में धूल और बरसात में कीचड़ से यह रास्ता जानलेवा हो चुका है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और दैनिक यात्री इस सड़क से गुजरते समय असहाय महसूस करते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग अब आवागमन योग्य नहीं रहा है।

कोई पहल नहीं कर रही कंपनी, ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अडानी कंपनी द्वारा कोयला ढुलाई के लिए और भाटिया एनर्जी एंड मिनरल्स के द्वारा इस सड़क का तो भारी मात्रा में उपयोग किया जा रहा है, लेकिन सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही। बार-बार शिकायत करने और अनुरोध के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी केवल मुनाफा कमाने में लगी है, जबकि सड़क की बदहाली से ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया है। अब लोग मजबूरी में आंदोलन करने को बाध्य हो गए हैं।

9 जून से शांतिपूर्ण आंदोलन, ट्रकों को रोका जाएगा

सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर 9 जून से ग्राम नवागांव के पास अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस आंदोलन में केवल कोयला ट्रकों को रोका जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलन में भालूनारा, नवागांव, पामगढ़ चौक, छोटेडूमरपाली, बड़ेडूमरपाली, अंबेडकरनगर समेत दर्जनों गांवों के लोग हिस्सा लेंगे। ग्रामीणों ने क्षेत्र के सभी लोगों से आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समर्थन करने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad image

प्रशासन और कंपनी पर दबाव बनाने की रणनीति

ग्रामीणों का कहना है कि उनका यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से किया जाएगा। उनका उद्देश्य केवल प्रशासन और आड़ानी कंपनी पर दबाव बनाना है ताकि सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू हो सके।आंदोलनकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि मांगों को अनदेखा किया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल

इस पूरे मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी ग्रामीणों को खल रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता अब जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले चुनावों में वे अपना जवाब जरूर देंगे।

ग्रामीणों की एकजुटता बनी आंदोलन की ताकत

इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है गांवों की एकजुटता। सभी प्रभावित गांवों के लोग मिलकर एक साझा मंच पर आ रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सभी में इस मुद्दे को लेकर भारी रोष है। लोग अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
ग्रामीणों का यह आंदोलन केवल सड़क के लिए नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए है। यह आवाज एक सच्ची ज़मीन की आवाज़ है, जिसे अब नजरअंदाज करना प्रशासन और कंपनियों के लिए मुश्किल होगा। देखना यह होगा कि 9 जून से शुरू होने वाला यह आंदोलन कितनी जल्दी प्रशासन को नींद से जगाता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin June 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बरमकेला ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के एक और प्रबल दावेदार सामने आ रहे हैं तीन बार के जनपद सदस्य प्रतिनिधि संपत बरिहा
Next Article “जनता मरे, अफसर हँसे : बजरमुड़ा से मंत्रालय तक घोटाले का गोल गोल रथयात्रा…”

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?