Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: “जनता मरे, अफसर हँसे : बजरमुड़ा से मंत्रालय तक घोटाले का गोल गोल रथयात्रा…”
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

“जनता मरे, अफसर हँसे : बजरमुड़ा से मंत्रालय तक घोटाले का गोल गोल रथयात्रा…”

Admin
Admin June 8, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के राजस्व और खनिज विभाग के अफसरों ने बजरमुड़ा घोटाले को ऐसी नजाकत से अंजाम दिया है कि अगर घोटाला कोई कला होती, तो यह राज्य राष्ट्रीय पुरस्कार का दावेदार होता।

Contents
घोटाले का कलेवर : सिंचाई नहीं थी, फिर भी ‘सींचा गया मुआवजा’ RTI का जवाब : ‘सूचना तो है, पर घर आकर देखो – पिकनिक साथ लाना मत भूलना’ ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ का बजरमुड़ा संस्करण – “मुआवजा तुम लो, घोटाला हम लें” * जमीनें गईं,* मुआवजा बढ़ाया गया,* फिर घटाया गया,* फिर दोबारा बढ़ाया गया,* फिर सबूत मिटाया गया,* फिर RTI को रद्दी के हवाले किया गया। जनता के लिए सबक : अगर अगली बार आपकी ज़मीन ली जाए, तो पहले खुद पेड़ लगा लें, टिन को पक्का बना दें, और तहसीलदार से दोस्ती कर लें। वरना, मुआवजा तो मिलेगा नहीं, और RTI में जवाब ये मिलेगा कि “आपका आवेदन विधिवत समाप्त किया जाता है।”

बात सिर्फ ज़मीन लूट की नहीं है बात उस “सरकारी शिष्टाचार” की है, जिसमें जनता की जमीन को उनके ही हक की भाषा में लूटा जाता है। सबूतों को मिटाने से लेकर RTI के जवाब में नियमों की गिट्टी-बजरी डालने तक, इस महाघोटाले में नौकरशाही ने वही किया, जो वो सबसे अच्छा करती है जनता को गुमराह करना, और खुद को ईमानदार घोषित करना।

घोटाले का कलेवर : सिंचाई नहीं थी, फिर भी ‘सींचा गया मुआवजा’

बजरमुड़ा में कुल 170 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण हुआ। ज़मीन असिंचित थी, लेकिन मुआवजा सिंचित के हिसाब से दिया गया — सरकार ने तो शायद वर्षा की संभावना को भी मुआवजा में जोड़ दिया होगा।

पेड़ गिने गए, जैसे सरकार जंगल विभाग की नहीं, “कल्पवृक्ष योजना” की बात कर रही हो।और टिन की छतों को पक्के मकान मानकर करोड़ों की बोली लगा दी गई। सुनने में आया है कि एक छप्पर को “ग्राउंड + 2” दिखाकर मुआवजा तय किया गया।

- Advertisement -
Ad image

जांच नहीं, ‘जुगाड़’ हुई और एफआईआर से पहले मिट्टी साफ कर दी गई :जब मामला उजागर हुआ, जांच बैठी। जांच बैठते ही अफसरों की चिंता ये नहीं थी कि गड़बड़ी कहां हुई — बल्कि ये थी कि “अब सबूत कैसे हटाए जाएं?”

CSPGCL ने 111 हेक्टेयर में वर्किंग परमिशन मांगी। तहसीलदार ने झटपट सर्वे कराया, 108 हेक्टेयर पर “गणना पत्रक” बना दिया। और एसडीएम साहब ने अपनी कलम की स्याही से घोटाले को पवित्रता का प्रमाणपत्र दे डाला।

मतलब एफआईआर से पहले सबूतों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

RTI का जवाब : ‘सूचना तो है, पर घर आकर देखो – पिकनिक साथ लाना मत भूलना’

जब लेखक ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत बजरमुड़ा प्रकरण की पूरी नस्ती मांगी, तो जवाब में अफसरों ने वो दिया जिसकी उम्मीद हर आम आदमी को होती है
“आप कार्यालय में आकर देख सकते हैं। नकल चाहते हैं, तो राजस्व संहिता पढ़ें, पृष्ठ 256 पर लाइन नंबर 13 देखिए।” कहना न होगा, सूचना मांगना आजकल सरकार के लिए “बदतमीज़ी” है और जवाब देना “कृपा”। RTI के जवाब ने स्पष्ट कर दिया कि इस प्रदेश में सूचना नहीं, प्रवचन मिलता है।

नकली आंकड़े, असली चुप्पी – अफसरों के घोटाले में किसानों को बलि का बकरा बनाना तय

अब खबर यह है कि अफसर वकीलों के सहारे ये सिद्ध करने में लगे हैं कि जमीन मालिकों ने ही गलत आँकड़े दिए थे यानी घोटाला भी करो, और किसानों को कटघरे में खड़ा कर दो।

जिस अफसर ने मुआवजा तय किया, वही अब जांच से बच रहा है। जिसे जांच करनी थी, उसने पहले वर्किंग परमिशन दे दी। और जो नागरिक आवाज़ उठा रहा है, उसे RTI के नाम पर “सूचनात्मक ठेंगा” दिया जा रहा है।

‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ का बजरमुड़ा संस्करण – “मुआवजा तुम लो, घोटाला हम लें”

बजरमुड़ा घोटाले की त्रासदी यही नहीं कि इसमें पैसे का हेरफेर हुआ। असल त्रासदी ये है कि पूरे सिस्टम ने मिलकर उस लूट को “विधिसम्मत” बना दिया।

* जमीनें गईं,

* मुआवजा बढ़ाया गया,

* फिर घटाया गया,

* फिर दोबारा बढ़ाया गया,

* फिर सबूत मिटाया गया,

* फिर RTI को रद्दी के हवाले किया गया।

यह पूरा घटनाक्रम हमें एक ही बात सिखाता है – छत्तीसगढ़ में आज भी प्रशासन वही करता है जो अंग्रेज करते थे — “Divide, Distract and Disappear”।

जनता के लिए सबक : अगर अगली बार आपकी ज़मीन ली जाए, तो पहले खुद पेड़ लगा लें, टिन को पक्का बना दें, और तहसीलदार से दोस्ती कर लें। वरना, मुआवजा तो मिलेगा नहीं, और RTI में जवाब ये मिलेगा कि “आपका आवेदन विधिवत समाप्त किया जाता है।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin June 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन
Next Article रायगढ़ जिले में पीएम आवास योजना तहत निकली भर्ती हेतु अभ्यर्थी 10 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?