Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: साइबर ठगों पर रायगढ़ पुलिस का करारा प्रहार — झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

साइबर ठगों पर रायगढ़ पुलिस का करारा प्रहार — झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की ऑनलाइन ठगी का किया खुलासा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 22, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम
Share
3 Min Read

रायगढ़ । साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के दो शातिर सदस्यों को झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों ने रायगढ़ व्यापारी गौरीशंकर बेरीवाल के मोबाइल फोन को चुराकर उसमें लिंक युपीआई ऐप से पासवर्ड हैक कर कुल 17 लाख 16 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे। मामले में रायगढ़ पुलिस ने तत्परता से जांच करते हुए दोनों आरोपियों को झारखंड से दबोच लिया और आरोपियों के कब्जे से मोबाइल समेत ठगी में उपयोग किए गए तकनीकी उपकरण जब्त किए गए हैं।

4 अप्रैल को कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित दानीपारा में रहने वाले गौरीशंकर बेरीवाल (77 साल) का मोबाइल 30 अक्टूबर 2024 का संजय कॉम्प्लेक्स में खो गया था, जिसका सिम उन्होंने तुरंत बंद करवा दिया था। बाद में उन्हें तब हैरानी हुई जब 28 मार्च 2025 को बैंक से जानकारी मिली कि उनके खाते से 30 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच 17,16,552 रुपये की निकासी हो चुकी है, जबकि उन्होंने ऐसा कोई लेन-देन नहीं किया था। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 140/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए मनी ट्रांसफर में प्रयुक्त आईपी एड्रेस और सिम की लोकेशन ट्रेस की। जांच में सामने आया कि मोबाइल झारखंड के साहेबगंज जिले में मुकेश चौधरी नामक व्यक्ति के पास इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली और साइबर सेल की विशेष टीम गठित कर झारखंड रवाना किया। स्थानीय पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी मुकेश चौधरी और उसके साथ अपराध में शामिल आरोपी सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से ठगी के लिए नेट उपलब्ध कराया गया मोबाइल और प्रयुक्त मोबाइल जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपीगण ऑनलाइन ठगी के लिए नयी तकनीकी उपयोग करते थे। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन और सीएसपी श्री आकाश शुक्ला और डीएसपी (साइबर सेल) श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक संजय नाग, एएसआई गौतम ठाकुर, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, नरेश गजभिए, साइबर सेल से प्रताप बेहरा, रविंद्र गुप्ता और प्रशांत पंडा की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने इसे एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश मानते हुए आगे की जांच तेज कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) मुकेश चौधरी पिता शिव बालक चौधरी 25 साल
(2)सुरेश चौधरी पिता स्वर्गीय गजाली चौधरी 27 साल दोनों निवासी अंबाडीह सकरी बाजार थाना तलझारी जिला साहिबगंज (झारखंड)

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली ने तीन की ली जान, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Next Article सक्ती जिले के देवरघटा में आयोजित समाधान शिविर में 2655 आवेदनों के निराकरण की स्थिति से ग्रामीणों को कराया गया अवगत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026

Popular Post

चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?