Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: समाधान शिविर के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

समाधान शिविर के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तियों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 19, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

समाधान शिविर में पहुंचे महापौर श्री जीवर्धन चौहान, शिविर का लाभ उठाने लोगों को किया प्रोत्साहित

सामुदायिक निवेश कोष से स्व-सहायता समूहों को मिला 33 लाख 60 हजार की राशि

पीएम आवास योजना से हितग्राहियों को मिला पक्का आवास

रायगढ़, 19 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत रायगढ़ के खैरपुर, तमनार के धौराभांटा, लैलूंगा के लारीपानी, धरमजयगढ़ के बोरो, इसी प्रकार नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ स्टेडियम एवं पुसौर में कोलतापारा सामुदायिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदकों को जानकारी प्रदान की गई। मौके पर पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।
सुशासन तिहार अंतर्गत लैलूंगा के लारीपानी में आयोजित समाधान शिविर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जन सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जन सामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से लोग अपनी समस्याए मांग एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण प्राप्त कर रहे हैं। समाधान शिविर का उद्देश्य जिले के अंतिम छोर के व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के साथ ही उन्हें विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करना है।
नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं सभापति श्री डिग्री लाल साहू भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टॉल का अवलोकन करते हुए प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में पहुंच कर स्वास्थ्य जांच का लाभ भी लिया। मौके पर पुष्पा देवांगन, प्रमिला तिर्की, अंजली सिदार एवं रायमनी तिर्की को राशन कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री पंकज कंकरवाल, श्री मुक्ति नाथ बबुआ, श्री अमित शर्मा, श्रीमती त्रिवेणी डहिरे, श्री पदुम लाल परजा, श्री अजय मिश्रा, नेहा देवांगन, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजना से लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की खुशियों की चाबी सौंपी गई। लारीपानी निवासी श्रीमती उत्तरा राठिया, श्री मुनीराम राठिया एवं श्रीमती निरपति राठिया ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे पक्का आवास नहीं बना पा रहे थे, लेकिन आज पीएम आवास योजना के माध्यम से उनके पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। इससे बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। राशन कार्ड हितग्राही फुलीकुंडा निवासी श्रीमती सुमित्रा राठिया, रमिला राठिया, झगरपुर निवासी दुतिका खडिय़ा ने कहा कि शिविर में राशन कार्ड मिलने से खुशी ही रही है, इससे अब उन्हें खाद्यान्न प्राप्त करने में समस्या नहीं होगी। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सामुदायिक निवेश कोष के माध्यम से 33 लाख 60 हजार की राशि चेक के माध्यम से महिला कल्याण उपसंघ जगतपुर को प्रदान किया गया। इससे स्व-सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी हो पाएंगी।
पशुधन विभाग द्वारा कृमिनाशक, कीलनी नाशक एवं मिनरल मिक्सर का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्व-सहायता समूह को फलदार वृक्ष वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री दीपक सिदार, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती शांता भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती ज्योति भगत, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्री मनोज अग्रवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सौभागी गुप्ता, श्री हरिशंकर राठिया, श्रीमती रहस बाई चौहान, श्रीमती कौशल्या साहू, श्री मनोज सतपथी, संजय पटेल, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार शिवम पाण्डेय, सीईओ श्री सनत नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*20 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर*
सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 20 मई को जिले के 04 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें घरघोड़ा के अम्बेडकर चौक सामुदायिक भवन, धरमजयगढ़ के मंगल भवन नीचेपारा, किरोड़ीमल नगर के प्राथमिक शाला स्कूल रेलवे लाईन पारा एवं खरसिया के नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शामिल है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जैजैपुर, अड़भार और मल्दा में सुशासन तिहार का हुआ आयोजन
Next Article पीएम श्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में समर कैंप आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?