Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रजिस्ट्री कानून में बदलाव पर सारंगढ़ में किया गया कार्यशाला सह प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रजिस्ट्री कानून में बदलाव पर सारंगढ़ में किया गया कार्यशाला सह प्रशिक्षण

रजिस्ट्री कानून में बदलाव पर सारंगढ़ में किया गया कार्यशाला सह प्रशिक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read
IMG 20250518 WA0019

रजिस्ट्री में अब दी जा रही 10 नई सुविधा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 मई 2025/उप पंजीयक सारंगढ़ के तत्वाधान में, रजिस्ट्री कानून के सुविधाजनक 10 नए बदलाव को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन सारंगढ़ के जिला पंचायत सभाकक्ष में किया जाएगा। इस अवसर पर सोनी अजय बंजारे, जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय उपाध्यक्ष अजय नायक सहित सभी सदस्य,
ज्योति पटेल, जगन्नाथ केसरवानी, कैलाश नायक, जनप्रतिनिधि, बिल्डर, नोटरीगण, अधिवक्तागण, पत्रकारगण, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन सहित जिले के उपस्थित थे। सभा की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभा में उप पंजीयक ने रजिस्ट्री के संशोधन की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि हम लोग रजिस्ट्री करने के लिए दो गवाह को ले जाते हैं और दो गवाह होने के बावजूद भी फर्जी रजिस्ट्री हो जाता है। अब उनका आधार कार्ड भी लेकर जाते हैं और स्वतः नामांतरण हो जाता है। पहले रजिस्ट्री करते थे, फिर नामांतरण के लिए इश्तहार प्रकाशन करते थे फिर कोई दावा आपत्ति नहीं करता था तो नामांतरण होता था। नामांतरण होने के बाद पटवारी का चक्कर लगाते थे। इसमें 3 महीने का टाइम लग जाता था। यदि कोई रजिस्ट्री फर्जी होता है तो उस रजिस्ट्री को निरस्त करने का अधिकार महानिरीक्षक पंजीयक को दिया गया है। पहले फर्जी रजिस्ट्री पर याचिका सिविल कोर्ट में करते थे। सिविल कोर्ट में आदेश आते तक 5 साल 10 साल गुजर जाते थे। आवेदक इतने समय तक परेशान रहता था और उसको समय पर सुविधा नहीं मिल पाता था। इसके साथ साथ पहले रजिस्ट्री करने के लिए पहले नगद राशि लेकर आना पड़ता था अब क्रेडिट डेबिट कार्ड, पीओएस मशीन, नेट बैंकिंग, यूपीआई के गूगलपे, फोनपे आदि माध्यम से मोबाइल में ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। यह सिस्टम की पारदर्शिता और सुविधा है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने विगत 3 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए रजिस्ट्री में 10 नई सुविधा का शुभारंभ किया है, जिसमें आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाईन सर्च व डाउनलोड सुविधा, भारमुक्त प्रमाण पत्र, एकीकृत कैशलेस भुगतान, वाट्सअप नोटिफिकेशन सेवा, डिजीलॉकर सुविधा, ऑटोडीडजनरेशन, डिजीडॉक सेवा, घर बैठे रजिस्ट्री, स्वतः नामांतरण शामिल है।

पंजीयन विभाग द्वारा 10 नये परिवर्तनों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा 10 सुधारों का वीडियो प्रस्तुतिकरण किया गया।

- Advertisement -
Ad image

1- आधार आधारित प्रमाणीकरण सुविधा – पंजीयन साफ्टवेयर को आधार लिंक किया गया है, पंजीयन के समय क्रेता-विक्रेता एवं गवाहों की पहचान आधार रिकार्ड के माध्यम से की जाएगी जिससे गलत व्यक्ति को खड़े कराकर पंजीयन नही हो सकेगा। आम जनता को फर्जीवाडे का शिकार नही होना पड़ेगा।

2- ऑनलाईन सर्च एवं डाउनलोड की सुविधा – आम आदमी वर्षों की जमा पूंजी लगाकर स्वयं का घर खरीदते है, इसलिए संपत्ती खरीदने से पहले पूरी जांच पड़ताल आवश्यक है। अभी रजिस्ट्री की जानकारी के लिए पंजीयन कार्यालय में स्वयं या वकील के माध्यम से उपस्थित होकर सर्च करना पड़ता है, ऑनलाईन सर्च का प्रावधान होने से खसरा नंबर डालते ही उस खसरे के पूर्व के समस्त लेनदेन की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त हो सकेगी।

3- भारमुक्त प्रमाण पत्र की सुविधा – भार मुक्त प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक प्रमाणपत्र है जो संपत्ति खरीदने के पूर्व उसकी जानकारी उपलब्ध कराता है। यह प्रमाणपत्र अब आनलाइन ही प्रदाय किया जा सकेगा।

4- एकीकृत कैशलेस भुगतान की सुविधा- पहले रजिस्ट्री कराने के लिए स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क का अलग अलग जगह और समय पर भुगतान करना पड़ता था। अब स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क को एक साथ लिये जाने के लिए एकीकृत कैशलस सिस्टम तैयार किया गया है। स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क का एकसाथ सुविधानुसार क्रेडिट डेबिट कार्ड, पी०ओ एस मशीन, नेट बैंकिंग अथवा यू०पी०आई से फीस का भुगतान हो सकेगा।

5- व्हाट्सएप मैसेज सर्विसेज – व्हाट्सएप आज के समय में सर्वाधिक उपयोग हो रहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। पंजीयन कराने वाले क्रेता-विक्रेता को अपाईन्टमेंट सहित पंजीयन होने तक सभी प्रकार के अपडेट एवं एलर्ट व्हाट्सएप में ही प्राप्त होंगे। रजिस्ट्री की प्रति भी व्हाट्सएप से ही डाउनलोड हो जायेगी। इस सुविधा के माध्यम से फीडबैक एवं शिकायतें भी व्हाट्सएप के माध्यम से की जा सकेंगी।

6- डिजीलॉकर की सुविधा – रजिस्ट्री दस्तावेजों को डिजिलॉकर में सुरक्षित स्टोर किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पक्षकार को आसानी से डिजीटल प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध हो जाए।

7- आटो डीड जनरेशन की सुविधा – जनता की सुविधा के लिए रजिस्ट्री को पेपर लेस बनाया गया है। ऑनलाईन दस्तावेज प्रारूप का चयन कर पक्षकार और संपत्ति विवरण दर्ज करने पर स्वतः ही दस्तावेज तैयार हो जाएगा। वही दस्तावेज पेपरलेस होकर उप पंजीयक को ऑनलाइन प्रस्तुत होगा।

8- डिजीडॉक्यूमेंट की सुविधा – कुछ दस्तावेज जिसमें स्टाम्प लगाना आवश्यक है, परन्तु पंजीयन अनिवार्य नही है जैसे कि शपथ पत्र, अनुबंध पत्र ।इनका प्रारूप ऑनलाईन डिजीडॉक्यूमेंट से तैयार कर स्टाम्प शुल्क भी डिजीटल रूप से चुकाया जा सकेगा। दस्तावेज तैयार करने और स्टाम्प के लिए अलग-अलग जगह जाने की आवश्यकता नहीं है।

9- घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा – जनता की सुविधा के लिए रजिस्ट्री को पेपरलेस किया गया है। दस्तावेज का प्रारूप चयन करने से ऑनलाईन दस्तावेज तैयार हो जाएगा स्टाम्प और पंजीयन फीस ऑनलाईन चुकाकर पक्षकार पंजीयन के लिए अपाइन्टमेंट लेकर घर बैठे ही आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे। रजिस्ट्री पूर्ण होते ही दस्तावेज स्वतः ही ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा।

10- स्वतः नामांतरण की सुविधा इत्यादि – अचल संपत्ति खरीदने के लिए पंजीयन कराया जाता है। उसके बाद उसे राजस्व रिकार्ड में अद्यतन कराना पड़ता हैं, नामांतरण की इस प्रक्रिया में महीने लग जाते थे, इस बीच वही संपत्ति अन्य को बेच दिये जाने पर पीड़ित पक्षकारों को न्याय के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ता है। अब पंजीयन के तुरंत बाद ही स्वतः नामांतरण होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि आम जनता को फर्जीवाडे का शिकार भी नही होना पड़ेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250518 WA0026 केज कल्चर से मछली उत्पादन ही नहीं, ग्रामीणों के आय में हो रही वृद्धि
Next Article IMG 20250518 WA0032 लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH May 7, 2026
IMG 20260506 WA0010
अंकुश ( अंशु )अग्रवाल का निधन, नगर में शोक की लहर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 6, 2026
IMG 20260506 WA0009
ट्रैक्टर में दबकर चालक कि मौके पर मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 6, 2026
IMG 20260506 WA0021
KHARSIYA NEWS : बायपास क्र. 02 में निर्माणाधीन नाला धंसा, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप….. मोहल्लेवासियों ने जांच कर भुगतान रोकने की मांग उठाई, जनहानि की आशंका जताई
Uncategorized May 6, 2026
orig transfer 1615763086
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 43 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले…. देखिये पूरी सूची
CHHATTISGARH May 6, 2026

Popular Post

IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?