चंद्रपुर, 16 मई 2025 – चंद्रपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गोविंदपुर से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोजराम सारथी (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम गोविंदपुर, थाना चंद्रपुर को मौके से गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं नशीले पदार्थों पर रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत थाना प्रभारी चंद्रपुर द्वारा क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया था।
दिनांक 16.05.2025 को ग्राम गोविंदपुर के महिला समूह से सूचना प्राप्त हुई कि भोजराम सारथी द्वारा कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना की पुष्टि के पश्चात बताये गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी के पास से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, सउनि नवा गौटिया जोशिला, प्रआर उमाशंकर सिदार, आरक्षक महेन्द्र राठौर, खिलेश्वर साहू, दिलदार निराला एवं मधु सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

