Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मुआवजा घोटाला! बजरमुड़ा में ‘कोल ब्लॉक’ के नाम पर 100 करोड़ की ज़मीन का मुआवजा 415 करोड़, जांच में खुला फर्जीवाड़े का जाल – अब जिम्मेदारों पर FIR के आदेश…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मुआवजा घोटाला! बजरमुड़ा में ‘कोल ब्लॉक’ के नाम पर 100 करोड़ की ज़मीन का मुआवजा 415 करोड़, जांच में खुला फर्जीवाड़े का जाल – अब जिम्मेदारों पर FIR के आदेश…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 15, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी (CSPGCL) को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-3 कोल ब्लॉक में इतिहास का सबसे बड़ा मुआवजा घोटाला सामने आया है। रायगढ़ जिले के बजरमुड़ा गांव में महज 100 करोड़ से भी कम कीमत की जमीन पर 415.69 करोड़ का मुआवजा पारित कर दिया गया। गड़बड़ी की परतें खुलीं, तो जांच रिपोर्ट में मुआवजा गणना में अंधाधुंध हेराफेरी, नकली आंकड़े, और साजिशन मूल्यांकन की पुष्टि हुई। महीनों बाद अब प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए दोषियों पर नामजद एफआईआर के आदेश दिए हैं। लारा कांड के बाद रायगढ़ का सबसे बड़ा सुनियोजित घोटाला गणना के समय जिन जमीनों की असली कीमत 20 लाख थी, उनका मुआवजा बीस करोड़ तक पहुंचा दिया गया। असिंचित भूमि को सिंचित, टिन शेड को पक्का भवन, घास के मैदानों में हजारों पेड़, और पोल्ट्री फार्म, बरामदा, कुएं जैसे ढांचे दिखाकर अरबों का मुआवजा बना दिया गया। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अधिकारियों ने सरकार को जानबूझकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

Contents
इन अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआईआर : इन पर धोखाधड़ी, सरकारी नुकसान और पद का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप हैं। गारे-पेलमा सेक्टर-3 में कैसे हुआ खेल? : बजरमुड़ा, मिलूपारा, करवाही, खम्हरिया और ढोलनारा में कुल 449.166 हेक्टेयर भूमि की लीज स्वीकृत की गई, जिसमें से बजरमुड़ा के मात्र 170 हेक्टेयर भूमि पर ही 478.68 करोड़ रुपए का मुआवजा पारित हुआ। CSPGCL ने जब आपत्ति जताई, तो मामूली ब्याज में कटौती कर 415.69 करोड़ तय किया गया : यानी राहत के नाम पर खानापूर्ति। EOW या CBI की मांग तेज : क्या कहते हैं अफसर?

इन अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआईआर :

पूर्व कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने तबादले से पहले SDM घरघोड़ा को स्पष्ट आदेश दिया कि घोटाले के दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। आदेश में जिन नामों का उल्लेख है, वे हैं:

* तत्कालीन SDM अशोक कुमार मार्बल
* तहसीलदार बंदेराम भगत
* RI मूलचंद कुर्रे
* पटवारी जितेंद्र पन्ना
* PWD सब इंजीनियर धर्मेंद्र त्रिपाठी
* वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी संजय भगत
* बीटगार्ड रामसेवक महंत

इन पर धोखाधड़ी, सरकारी नुकसान और पद का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

गारे-पेलमा सेक्टर-3 में कैसे हुआ खेल? : बजरमुड़ा, मिलूपारा, करवाही, खम्हरिया और ढोलनारा में कुल 449.166 हेक्टेयर भूमि की लीज स्वीकृत की गई, जिसमें से बजरमुड़ा के मात्र 170 हेक्टेयर भूमि पर ही 478.68 करोड़ रुपए का मुआवजा पारित हुआ। CSPGCL ने जब आपत्ति जताई, तो मामूली ब्याज में कटौती कर 415.69 करोड़ तय किया गया : यानी राहत के नाम पर खानापूर्ति।

EOW या CBI की मांग तेज :

राज्य सरकार ने 15 जून 2023 को घोटाले की जांच के आदेश दिए थे। IAS रमेश शर्मा, अपर कलेक्टर हिना अनिमेष नेताम और संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर अग्रवाल की टीम ने दिसंबर 2023 और फरवरी 2024 में जांच की। जांच सिर्फ बजरमुड़ा तक सीमित रही, जबकि करवाही और ढोलनारा जैसे गांवों में मुआवजा घोटाले की परतें अभी बाकी हैं। जानकारों का कहना है कि भारतमाला परियोजना की तरह यह मामला भी सीधे *EOW या CBI को सौंपा जाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

क्या कहते हैं अफसर?

“बजरमुड़ा की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन जिम्मेदार लोगों पर अपराध दर्ज करने के लिए एसडीएम घरघोड़ा को पत्र भेजा गया है।”- रवि राही, अपर कलेक्टर रायगढ़

यह घोटाला केवल भ्रष्टाचार नहीं, एक सुनियोजित लूट है – जिसे अब जनता, प्रशासन और न्याय व्यवस्था तीनों को बेनकाब करना होगा। रायगढ़ की ज़मीन में दफन ये फर्जीवाड़े अगर नहीं रोके गए, तो आने वाले हर विकास के नाम पर यही खेल दोहराया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायगढ़ न्यूज़ कार्यवाही
Ashwani Sahu May 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ का शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम: 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, 12वीं में विद्यार्थियों ने लहराया परचम
Next Article राजस्व मामलों में पेंडेंसी को लेकर कलेक्टर हुए नाराज,अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित 21 अधिकारियों को थमाया नोटिस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?