Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन तिहार: टोलागांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन तिहार: टोलागांव में समाधान शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 14, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कलेक्टर ने किया शिविर का निरीक्षण, ज्यादा से ज्यादा शिविर का लाभ उठाने की अपील

खैरागढ़ 14 मई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में सुशासन को मजबूत करने और आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम टोलागांव स्थित हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आज समाधान शिविर का सफल आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का अवलोकन किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास के शिविर में 05 हितग्राहियों को सुपोषण कीट प्रदान कर पोषण के प्रति जागरूक किया। साथ ही किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नेफ़किन प्रदान की।
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने मछली पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को महाजात, कृषि विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को अरहर बीज, उद्यानिकी विभाग द्वारा 4 किसानों को सब्जी मिनी किट, पंचायत विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को आवास की चाबी तथा शिक्षक विभाग द्वारा 5 हितग्राही को संपर्क ऑडियो किट वितरण किया गया।कलेक्टर श्री इन्द्रजीत चंद्रवाल ने अपने संबोधन में इन्हें जनसमस्याओं के निराकरण की एक कारगर पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर न सिर्फ प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं, बल्कि तत्काल समस्या समाधान की दिशा में प्रभावशाली कदम भी हैं। कलेक्टर श्री चंद्रावल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें और अपने लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शासन की “जनहित प्रथम” नीति का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिनके माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल ने सुशासन तिहार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसे जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जन-भागीदारी को बढ़ावा देने, सरकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने और प्रशासनिक सेवाओं में सुधार लाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज शिविर में कुल 258 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 251 आवेदन मांग संबंधी और 7 आवेदन शिकायत संबंधी प्राप्त हुए। जन प्रतिनिधियों ने ‘सुशासन तिहार’ को शासन और जनता के बीच सेतु बताते हुए इसे एक सराहनीय और प्रभावशाली पहल करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। शिविर में चिचोला, उरईडवरी, घोंघेडवर, मदनपुर, दामरी, घोटिया, रुसे, टोलागांव, प्रकाशपुर, बल्देवपुर, बढ़ईटोल, कलकसा, पेंड्रीकला, भरदाकला, दपका एवं देवारीभाट पंचायतों से सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री दिनेश साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन, एसडीएम खैरागढ़ श्री टांकेश्वर प्रसाद साहू जनपद पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नारायण बंजारा, संसद प्रतिनिधि श्री बिसेसर साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री धम्मन साहू, जनपद सदस्य श्रीमती हेम लता साहू, श्री श्याम लाल, श्री गोपाल साहू सहित सभी क्लस्टर के सरपंच बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और विश्वास साफ झलकता रहा। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा की और इसे जनहित में अत्यंत लाभकारी बताया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर 1 जेसीबी व 7 ट्रैक्टर जप्त
Next Article राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी का आगमन अग्रवाल परिवार चांपा मे

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?