Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद

रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 24, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20250424 WA0022

गिरफ्तार आरोपियों ने सट्टा रैकेट से जुड़े कई और सटोरिए के नाम खोले, आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

रायगढ़— साइबर सेल की टीम के साथ कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा चौक स्थित एक पान मशाला दुकान से आरोपी अमित अग्रवाल तथा डिग्री कॉलेज सब्जी मंडी के पास से दो आरोपी अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ₹1,75,000 नकद और 3 मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली और चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, कल शाम साइबर सेल, थाना कोतवाली और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने शहर में बिछाये मुखबीरों से प्राप्त सूचना पर दो कार्रवाई की।

*पहली कार्रवाई: गांजा चौक में छापा*
कल शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांजा चौक स्थित एक पान मशाला दुकान में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लाइव मैच के दौरान मोबाइल के माध्यम से बॉल-टू-बॉल सट्टा खिलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी अमित अग्रवाल पिता स्व0 रमेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष साकिन गांजा चौंक रायगढ को रंगे हाथों सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों—1. शहबाज निवासी तुर्कापारा 2. मोह. मजहर निवासी तुर्कापारा 3. फारूख निवासी तुर्कापारा 4. एजाज अहमद उर्फ मन्नु निवासी बीडपारा 5. धर्मेन्द्र शर्मा निवासी कोतरारोड 6. मोनू भूटानी निवासी सिंधी कालोनी 7. अंकित पानी उर्फ बाबू निवासी गांजा चौक 8.भरत रोहिला निवासी हटरी चौक—के साथ मिलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा था। आरोपी ने बताया कि ये लोग विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा ID साझा कर सट्टेबाजी करते थे। आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और ₹1,20,000 नकद जब्त किए गए। कोतवाली पुलिस ने के खिलाफ थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है ।

- Advertisement -
Ad image

*दूसरी कार्रवाई: डिग्री कॉलेज सब्जी मंडी के पास छापा*
थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबीर के बताये स्थान डिग्री कालेज सब्जी मंडी पर कल शाम थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने मोबाईल से आन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलाते दो व्यक्तियों को पकड़ा जिनसे पूछताछ पर अपना नाम – अंकित बानी पिता कालीचरण बनी उम्र 28 वर्ष साकिन गांजा चौक बहिदारपारा थाना कोतवाली रायगढ़ एंव दुसरा व्यक्ति भरत कुमार रोहिला पिता स्व सुरेश रोहिला उम्र 40 वर्ष साकिन हठरी चौक दानीपारा थाना कोतवाली होना बताया । अंकित बानी के पास से रियलमी नारजो N55 मोबाइल और ₹30,000 नकद, जबकि भरत कुमार रोहिला के पास से ओप्पो A17 मोबाइल और ₹25,000 नकद जब्त किए गए। । आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आन लाईन क्रिकेट सट्टा लिंक के माध्यम से आनलाईन सट्टा खिलाते है जिनके मोबाइल पर इसका लेखा जोखा मिला । आरोपियों ने अपने अन्य साथीगण शहबाज, मोहम्मद मजहर, फारूख, एजाज अहमद उर्फ मन्नु, धर्मेंद्र शर्मा, मोनू भूटानी और अमित अग्रवाल के साथ मिलकर मोबाईल में लिंक के माध्यम से रूपये पैसे का दाव लगाकर आनलाईन सट्टा खिलाना बताया गया ।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से ₹1,75,000 नकद और 3 मोबाइल जब्त किया है, इनके खिलाफ थाना कोतवाली और चक्रधरनगर में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, अमित शुक्ला, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक गौतम ठाकुर, साइबर सेल स्टाफ आरक्षक महेश पंडा, रविंद्र गुप्ता, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर नवीन शुक्ला, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा और सुरेश सिदार की अहम भूमिका रही। पुलिस की आमजन से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने प्रतिबद्ध है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250424 WA0021 “भईरा कोरवा मर गया… नहीं, मारा गया। और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि वह सिस्टम है जो मग्गू सेठ जैसे माफियाओं को बचाता है…!!”
Next Article IMG 20250424 WA0023 ग्राम दर्रामुड़ा में श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन, विधायक उमेश पटेल हुए शामिल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया May 26, 2026
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026

Popular Post

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?