Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: “भईरा कोरवा मर गया… नहीं, मारा गया। और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि वह सिस्टम है जो मग्गू सेठ जैसे माफियाओं को बचाता है…!!”
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

“भईरा कोरवा मर गया… नहीं, मारा गया। और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि वह सिस्टम है जो मग्गू सेठ जैसे माफियाओं को बचाता है…!!”

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 24, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बलरामपुर -रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ की आदिवासी धरती पर एक और लाश गिरी है लेकिन ये सिर्फ एक इंसान की नहीं, यह इंसाफ, संविधान और मानवीयता की लाश है। 22 अप्रैल 2025 को पहाड़ी कोरवा जनजाति का 38 वर्षीय भईरा कोरवा उस सड़ी हुई व्यवस्था से हार गया, जो दलालों, गुंडों और सत्ता के संरक्षण में पल रहे ‘मग्गू सेठ’ जैसे अपराधियों की रखैल बन चुकी है। भईरा कोरवा ने आत्महत्या की नहीं, उसे मारा गया, योजनाबद्ध रूप से, क्रूरता से, और प्रशासनिक मिलीभगत से। वह इसलिए मरा क्योंकि उसने अपनी ज़मीन पर दावा किया। वह इसलिए मरा क्योंकि उसने एक माफिया के खिलाफ आवाज़ उठाई, जिसका नाम लेने से भी अफसर, नेता और पुलिस कांपते हैं विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ।

*”माफिया ज़िंदा है, आदिवासी मर गया।” क्या यही है इस लोकतंत्र का न्याय?* भईरा का बेटा चीख-चीखकर कहता है “मेरे पिता की हत्या हुई है। प्रशासन ने आंखें मूंद लीं, पुलिस ने धमकाया, और हमारी ज़मीन छीन ली गई।” क्या एक ‘राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र’ की यह दुर्गति नहीं बताती कि आदिवासी आज भी इस देश में सिर्फ वोट बैंक हैं, इंसान नहीं?

मग्गू सेठ एक नाम, जो अब डर नहीं, गुस्से का प्रतीक है : बलरामपुर जिले की राजपुर थाना सीमा और बरियों चौकी में फैली उसकी साम्राज्यिक लूट, दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले, फिर भी कभी जेल का मुंह न देखना क्यों? क्योंकि वह जानता है, कौन अफसर बिके हुए हैं, कौन नेता उसकी जेब में हैं, और कौन पुलिसवाले सिर्फ उसका आदेश मानते हैं।

उसने भईरा कोरवा और अन्य कोरवा परिवारों की ज़मीन हड़पने के लिए 14 लाख का चेक दिया नकली। दस्तखत नहीं, जबरदस्ती अंगूठा लगवाया। दस्तावेज नहीं समझाए, सीधे हड़प लिए। और जब आदिवासी बोलेउन्हीं पर केस बना दिए। यह कानून है या लुटेरों का साम्राज्य?

- Advertisement -
Ad image

जिसका खून बहा है, उसकी चीखों का जवाब कौन देगा?बरियों, राजपुर, भिन्सारी, भाला जैसे इलाकों में आदिवासी समाज अब खौल रहा है। सड़कें गरम हैं, जनसभा का शंखनाद हो चुका है। सवाल साफ है: कब तक सहेंगे यह अन्याय? कब तक मरेंगे हम चुपचाप?

सरकार चुप है, पुलिस मूक है, लेकिन आदिवासी अब जाग चुका है : यह मौत नहीं, क्रांति की शुरुआत है। अगर इस बार भी मग्गू सेठ जैसे अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आदिवासी समाज सड़कों पर होगा और तब सिर्फ सवाल नहीं उठेंगे, इंकलाब होगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article रायगढ़ में पुलिस का विशेष अभियान : पहचान छिपाकर रह रहे 37 व्यक्तियों की गिरफ्तारी
Next Article रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?