Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गर्मियों में राहगीरों के लिए खुलवाएं प्याऊ, ओआरएस की भी हो व्यवस्था- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260418182753
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़ मोबाइल टॉवर में लगी भीषण आग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » गर्मियों में राहगीरों के लिए खुलवाएं प्याऊ, ओआरएस की भी हो व्यवस्था- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

गर्मियों में राहगीरों के लिए खुलवाएं प्याऊ, ओआरएस की भी हो व्यवस्था- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 1, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250401 WA0040

रायगढ़,1 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज समय-सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में काफी तेज गर्मी पडऩे का अनुमान है। ऐसे में लोगों के लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए प्याऊ संचालित करने और वहां ओआरएस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में जरूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने केसीसी निर्माण के मिले लक्ष्य के विरुद्ध बनाए गए कार्ड के बारे में उप संचालक कृषि से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जितने कार्ड बने हैं उसका बैंक के डाटा बेस के साथ क्रॉस वेरिफाई कर, बैंक वार जानकारी रखें। जो आवेदन रिजेक्ट किए गए हैं उसका कारण क्या रहा इसकी डिटेल्ड रिपोर्ट बनाकर अगले समय-सीमा की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ई-ऑफिस का क्रियान्वयन शीघ्र शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने इसको लेकर जिला स्तर पर आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी की जाए। जिससे शासन स्तर से ई ऑफिस लागू करने की स्थिति में जिले में काम व्यवस्थित रूप से संपादित हो। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में जनसमस्या और राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते हुए विशेष रूप से विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन और सीमांकन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने केलो डैम में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए के संबंध में पर्यटन मंडल को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वे साइड एमेनिटीज विकसित किए जाने की योजना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर श्री गोयल ने कड़ी नाराजगी जताई और ड्रग इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समय-सीमा की बैठक सबसे महत्वपूर्ण बैठक है। इसमें सभी विभागों के पूरे जिले से संबंधित काम-काज की समीक्षा की जाती है। ऐसे में बैठक से बिना बताए अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री गोयल ने एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि राशन दुकानों के चल रहे भौतिक सत्यापन का निरीक्षण जरूर करें।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*उद्योगों में ट्रक ड्राइवर्स के लिए रुकने और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश*
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि हर अनुभाग स्तर पर ट्रांसपोर्टर और उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक लेकर गर्मियों में ट्रक ड्राइवर्स के लिए उद्योगों में शेड युक्त बैठने की जगहए पेयजल जैसी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। जिससे ड्राइवर्स को लोडिंग अनलोडिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार ट्रक के केबिन में न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने दोपहर में ट्रक डिस्पैच नहीं करवाने के निर्देश दिए।
*पीएम सूर्यघर योजना का दायरा बढ़ाने पर करें फोकस*
कलेक्टर श्री गोयल ने पीएम सूर्यघर योजना क्रियान्वयन पर कहा कि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना से जोड़ें। जो हितग्राही इसमें शामिल हैं उनके अनुभव दूसरों से साझा करें। यह एक महत्वपूर्ण योजना है, इसका लाभ लेकर लोग बिजली पर होने वाले खर्च में कटौती कर सकते हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने अपार आईडी और बच्चों के आधार कार्ड निर्माण का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250401 WA0039 डायल 112 में गूंजी किलकारी, पुलिस वाहन में सुरक्षित प्रसव
Next Article IMG 20250401 WA0041 जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल के सामने लोगों ने रखी अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260418182753
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़ मोबाइल टॉवर में लगी भीषण आग
CHHATTISGARH खरसिया April 18, 2026
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti April 11, 2026
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?