Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल के सामने लोगों ने रखी अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल के सामने लोगों ने रखी अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 1, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़,1 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनदर्शन में आज जनसामान्य से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों से उनकी मांग, शिकायत एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदनों की जांच कर यथा शीघ्र निराकरण की बात कही। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी आवेदनों के समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम चिल्कागुड़ा निवासी श्री कमलेश चौहान एवं वहां के रहवासियों ने पेयजल की समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल को बताया कि ग्राम दनौट से लगभग 3 किलोमीटर दूर बस्ती है, जहां पेयजल की समस्या है, जहां कुछ दिन के लिए कुएं का उपयोग करते हैं लेकिन गर्मी में परेशानी होती है। उन्होंने हैंड पंप खनन की मांग की। कलेक्टर श्री गोयल ने ईई पीएचई को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम तड़ोला के निवासी शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन की मांग के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय तड़ोला की स्थापना एवं शाला भवन निर्माण 1953 में हुआ था। जिसे शासन द्वारा जर्जर घोषित किया जा चुका है किंतु भवन के अभाव में इसी भवन में शाला संचालित की जा रही है। शाला भवन कच्चा एवं छप्पर होने के कारण बारिश के मौसम में कक्षाओं में पानी भर जाता है, जिससे अध्यापन कार्य पूरी तरह प्रभावित होता है। बालिकाओं के लिए बनाए गए शौचालय पूरी तरह जर्जर हो चुके है। उन्होंने विद्यालय में एक भवन एवं बालक- बालिकाओं हेतु शौचालय की मांग की। कलेक्टर श्री गोयल ने सीईओ जिला पंचायत को जांच कर आवश्यकतानुसार निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लैलूंगा के रूडूकेला निवासी श्री प्रकाश पैकरा आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि प्रदान करने की मांग आवेदन कर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके भैया पवन कुमार पैकरा का कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिसका उन्होंने संपूर्ण दस्तावेज संलग्न किया है। उन्होंने आग्रह किया कि आरबीसी 6-4 के तहत उन्हें सहायता राशि प्रदान किया जाए। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने एसडीएम लैलूंगा को आवेदन की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। तमनार के ग्राम कचकोबा निवासी दयाराम रेशम विभाग अंतर्गत अनुदान राशि के संबंध में शिकायत आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रेशम विभाग द्वारा उनके साथ सात अन्य किसानों खेत में शहतूत पौधा लगाने हेतु 5 लाख 20 हजार की अनुदान राशि स्वीकृत की गई थी। अनुदान के तहत रेशम विभाग द्वारा शहतूत लगाने हेतु तथा कीट पालन हेतु मकान निर्माण हेतु 3 लाख प्रदान किया गया तथा पौधे हेतु 2 लाख 20 हजार रुपए की राशि आज पर्यंत तक फील्ड ऑफिसर द्वारा प्रदान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राशि नहीं मिलने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने फील्ड ऑफिसर पर कार्यवाही करते हुए शेष राशि प्रदान करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल रेशम विभाग को आवेदन का उचित निराकार के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत लैलूंगा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुकडेगा में कार्यरत नर्स को हटाने की मांग को लेकर शिकायत आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कार्यरत नर्स द्वारा मरीजों से अपशब्द एवं ईलाज से संबंधित लापरवाही की शिकायत की साथ ही कार्यरत नर्स को यथा शीघ्र हटाने की मांग की। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन पर स्वास्थ्य विभाग को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। रायगढ़ निवासी राजेश्वरी नामदेव बच्चों की पढ़ाई के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वह अकेली रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उन्होंने अपने बेटे के लिए आरटीई के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु कोशिश की परंतु उनकी बेटे के लिए क्लास वन के लिए कोई भी स्कूल उपलब्ध नहीं दिख रहा है। उन्होंने अपने बेटे को अच्छे स्कूल में पढऩे हेतु मार्गदर्शन के लिए निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने डीईओ को उचित मार्गदर्शन हेतु निर्देशित किया।
ग्राम पंचायत सूर्री निवासी पूजा पटेल राशन कार्ड से अपना नाम कटवाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सुर्री में माता-पिता के साथ उनका नाम राशन कार्ड में जुड़ा हुआ है। लेकिन उनकी शादी अन्य जिले में होने के कारण वह अपना नाम ससुराल के राशन कार्ड में जुड़वाना चाहती है। उन्होंने राशन कार्ड से नाम कटवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बरौना कुंडा के निवासियों ने राशन प्रदाय ना करने के संबंध में शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में अगस्त 2024 का राशन प्रदाय नहीं किया गया है एवं दुकान संचालक को कहने पर उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है। आज पर्यंत तक चावल का वितरण नहीं से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यवाही करने एवं राशन प्रदाय करने की मांग की है। कलेक्टर श्री गोयल ने खाद्य अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article गर्मियों में राहगीरों के लिए खुलवाएं प्याऊ, ओआरएस की भी हो व्यवस्था- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article चौकी अड़भार पुलिस ने मोटर पंप चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?