रायगढ़, 18 मार्च 2025/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, रायगढ़ के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज से रायगढ़ शहरी क्षेत्र में कार्यरत महिला आरोग्य समिति (एमएएस) के सदस्यों का 03 दिवसीय प्रशिक्षण, विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे-वेलनेस एक्टीविटी, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, मातृत्व स्वास्थ्य, टीकाकरण, शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं किशोर स्वास्थ्य एवं वित्तीय प्रबंधन में शुरू हुआ। उक्त प्रशिक्षण में विभिन्न वार्ड के सभी महिला आरोग्य समिति के सदस्यों ने भाग लिया। दोनों प्रशिक्षण सत्रों में स्वास्थ्य विभाग से जिला प्रबंधक-शहरी एवं शहरी अकाउंटेन्ट, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, रायगढ़ उपस्थित होकर राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ-साथ डेंगू नियंत्रण एवं आयुष्मान तथा वय वंदन कार्ड बनाने पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाया एवं मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने में उत्साहित किया।
शहरी क्षेत्रों में कार्यरत महिला आरोग्य समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
