Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्यपाल रमेन डेका ने ली सक्ती जिला के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया के ग्राम रानीसागर में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता को उतारा मौत के घाट!
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राज्यपाल रमेन डेका ने ली सक्ती जिला के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

सक्ती, 18 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सक्ती जिला प्रवास के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रकृति को सहेजने और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने कहा l उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाये जाने के निर्देश दिए l बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा विभिन्न विभाग अंतर्गत एजेंडावार सभी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक द्वारा बुके भेट कर स्वागत किया गया l बैठक में राज्यपाल द्वारा सर्वप्रथम जल जीवन मिशन अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली गई l राज्यपाल द्वारा जिले में कार्यरत भारत वाहिनी समूह के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा भारत वाहिनी समूह और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए l उन्होंने पुलिस विभाग को नशा, मद्यपान व नशीली सिरप के उपयोग के रोकथाम के लिए कार्य करने के निर्देश दिए l राज्यपाल द्वारा जिले में कार्यरत स्व-सहायता समूह की भी जानकारी ली गई तथा स्व-सहायता समूह के उत्पाद के विक्रय के लिए संबंधित अधिकारियों को मार्केटिंग पर भी फोकस करने कहा l उनके द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी संबंधित अधीकारियों से लेते हुए सुव्यवस्थित ढंग से स्वच्छता संबंधी कार्यों को करने के निर्देश दिए l राज्यपाल ने आयुष विभाग के अधिकारी को योग का शिविर ज्यादा से ज्यादा आयोजित कर आमजन को योग के लिए जागरुक करने कहा l
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले में पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से प्रकृति का संतुलन बनाए रखने, जल संचयन को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, टीबी उन्मूलन, जैविक खेती, रेडक्रास, स्वच्छ भारत मिशन, असहाय, परित्यक्ता एवं वृद्धजनो की सहायता करने, सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने, मादक पदार्थों के परिवहन, विक्रय, भंडारण को प्रतिबंधित करने जैसे अन्य विषयों का धरातल पर उचित क्रियान्वयन करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेज ड्रापआउट युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर शिक्षा प्रदान की जाए तो ऐसे युवा रोजगार की ओर आगे बढ़ेगे और समाज के प्रति उनकी दिशा सकारात्मक होगी।
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन व भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनका उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ों का अत्यधिक महत्व है एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने हेतु पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने जिले मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किये गये पौधरोपण की जानकारी ली तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उसे संरक्षित करने कहा। उन्होंने गिरते भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में कार्य करने कहा l बैठक में राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा पंचायत विभाग, कृषि विभाग, सिचाई विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता विभाग, पुलिस विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की एजेंडावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए l इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा राज्यपाल श्री रमेन डेका के प्रथम सक्ती जिला आगमन पर मोमेंटो भी भेट किया गया l बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article समावेशी शिक्षा अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय गृह आधारित शिक्षा पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
Next Article शहरी क्षेत्रों में कार्यरत महिला आरोग्य समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया के ग्राम रानीसागर में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता को उतारा मौत के घाट!
CHHATTISGARH Kharsiya November 25, 2026
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti November 24, 2026
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 24, 2026
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya November 24, 2026

Popular Post

खरसिया के ग्राम रानीसागर में सनसनीखेज वारदात, कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता को उतारा मौत के घाट!
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?