मुंगेली, 04 मार्च 2025// विकासखंड मुंगेली के 07 दिव्यांग बच्चे एवं उनके शिक्षक राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिलासपुर रवाना हुए। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न खेलकूद, साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे, जिला मिशन समन्वयक श्री अजय नाथ, एपीसी श्री अशोक कश्यप, बीआरपी श्री संजीव सक्सेना एवं स्पेशल एजुकेटर श्री कौशल पात्रे उपस्थित रहे।
दिव्यांग बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया रवाना
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
