Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में मिला बर्ड फ्लू का केस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में मिला बर्ड फ्लू का केस

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 1, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

भारत सरकार के एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा (रिवाइज्ड 2021) के तहत पोल्ट्री फार्म का एक किलोमीटर का क्षेत्र ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किमी का दायरा ‘सर्विलांस जोन’ घोषित, 10 किमी के दायरे में मुर्गी और अंडे की बिक्री प्रतिबंधित

रायगढ़, 01 फरवरी 2025/रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र, चक्रधर नगर रायगढ़ में शुक्रवार रात 10.30 बजे एक बर्ड फ्लू का केस मिलने की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट पक्षी शव के नमूनों में उच्च पांथोपनिक एवियन इंफ्लूएंजा H5N1, (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि 31 जनवरी 2025 को की गई है।
रायगढ़ शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल द्वारा राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पशुपालन विभाग के राज्य कार्यालय के अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए। रात 11 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। रात 11 से 12.30 बजे तक पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ इस परिस्थिति से निपटने की पूरी रणनीति बनाते हुए लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत पोल्ट्री फार्म की करीब 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूज़े और 17 हजार अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। सभी संबंधित विभागों को एक्टिवेट किया गया। जिससे सूर्योदय से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।
नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी रात संयुक्त अभियान चलाकर संक्रामक रोग प्रोटोकॉल के तहत पोल्ट्री फार्म की सभी मुर्गी, चूज़े, अंडे और कुक्कुट आहार को नष्ट किया। इसके लिए मुर्गों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। इसके लिए पोल्ट्री फार्म परिसर में पूरे सुरक्षात्मक उपायों के साथ जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चुने की लेयर बिछा कर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया और ऊपर से फिर नमक और चुने की लेयर डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। इसके साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने डिसइनफेक्शन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल पूरी रात इस कार्रवाई का अपडेट लेते रहे।

बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने वाले पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर का दायरा ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 किलोमीटर का दायरा ‘सर्विलांस जोन’ घोषित
पक्षियों का उच्च पैंथोपनिक एवियन इन्फ्लूएंजा रोग पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक रोगो का निवारण और नियंत्रण अधिनियम 2009 अंतर्गत “अनुसूचित रोग” है। जिसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा (रिवाइज्ड 2021) के अनुसार कार्यवाही की जानी होती है। परिपालन में शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ से एक किलोमीटर रेडियस क्षेत्र को ‘इन्फेक्टेड जोन’ तथा 1 से 10 किलोमीटर क्षेत्र में ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया गया है।

‘सर्विलांस जोन’ के 10 किमी के दायरे में पोल्ट्री और कुक्कुट अंडे की दुकानें रखनी होती है बंद
पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार के एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा (रिवाइज्ड 2021) प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 1 किमी ‘इन्फेक्टेड जोन’ में कुक्कुट, अण्डे एवं कुक्कुट आहार की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित होगी। ‘इन्फेक्टेड जोन’ में कुक्कुट पक्षियों, अण्डो एवं कुक्कुट आहार का विनष्टीकरण किया जायेगा। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पृथक से मुआवजा दिया जाएगा। ‘सर्विलांस जोन’ में पोल्ट्री एवं कुक्कुट अंडों की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

एहतियात बरतने की है आवश्यता
स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डॉ भानु पटेल ने बताया कि बर्ड फ्लू वायरस मुख्यतः पक्षियों और जानवरों में फैलता है। भारत में बर्ड फ्लू वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले नहीं देखे गए हैं। हालांकि इसके लक्षण और संक्रमण के जोखिमों को लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। इस वायरस से संक्रमण की स्थिति में हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बर्ड फ्लू के अधिकतर लक्षण इंफ्लूएंजा की तरह ही दिखते हैं। इसकी समय रहते पहचान जरूरी है। डॉ भानु पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संक्रमण स्थल पोल्ट्री फार्म के एक किमी के दायरे में डोर टू डोर सर्वे कर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिससे फ्लू के लक्षण वाले लोगों को एहतियाती उपचार दिया जा सके। इसके साथ ही लोगों को बुखार जैसे लक्षणों को लेकर सतर्क रहने और लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर समय से उपचार कराने की अपील की गई है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बर्ड फ्लू को लेकर उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article कोतवाली पुलिस गांजा रेड में 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर पर भी मामला दर्ज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?