Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बर्ड फ्लू को लेकर उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बर्ड फ्लू को लेकर उठाए जा रहे सभी एहतियाती कदम-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 1, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 1 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने रायगढ़ के चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए एहतियाती कदम के बारे में प्रेस वार्ता लेकर जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी इस दौरान उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद तत्काल भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार कदम उठाए गए। पशुपालन और नगर निगम द्वारा पोल्ट्री फार्म में 4356 मुर्गियां, 10 हजार 769 चूजे, 26 हजार 300 अंडे और 712 क्विंटल मुर्गीदाना नष्ट किया गया। परिसर में डिसइन्फेक्शन की प्रक्रिया की गई। जो अभी लगातार की जाती रहेगी। पोल्ट्री फार्म के सामने की सड़क को बैरिकेडिंग कर आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। 01 किमी को ‘इंफेक्टेड जोन’ और 10 कि.मी. के दायरे को सर्विलांस जोन’ बनाया गया है। इसके साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम का गठन के लिए निर्देशित किया गया है। कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य अमले को अलर्ट पर रखा गया है। मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है। बर्ड फ्लू मुख्य रूप से पक्षियों में संक्रामक और घातक है। इंसानों में संक्रमण की संभावना बेहद कम होती है। किंतु लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जाती है।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, उप संचालक पशुपालन श्री धर्मदास झरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*स्टेट से पहुंची एक्सपर्ट्स की टीम भी कर रही सर्विलांस*
रायगढ़ में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने पर पूरा प्रशासन अलर्ट पर है। प्रदेश से एक चार सदस्यीय टीम को जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए 4 सदस्यीय विशेषज्ञ की टीम भेजी गई है। जिसमें डॉ.तपसी, डॉ नलिनी पांडेय, डॉ.वर्षा शर्मा और डॉ.पटेल शामिल हैं। उन्होंने रायगढ़ पोल्ट्री फार्म का जायजा लिया और डिसइनफेक्शन और सैनिटाइजेशन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। स्टेट टीम के नोडल डॉ.तपसी ने कहा कि पोल्ट्री फार्म जहां बर्ड फ्लू का मामला मिला था वहां मुर्गी, चूजों, अंडे और कुक्कुट आहार को प्रोटोकॉल के अनुसार नष्ट कर लिया गया है।
*घबराने की जरूरत नहीं, इंसानों में संक्रमण की संभावना होती है बहुत कम, साधारण फ्लू जैसे हो सकते हैं लक्षण*
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। यह मुख्यत: पक्षियों में फैलता है। इंसानों में इसके संक्रमण फैलने की संभावना बहुत ही कम होती है। भारत में इंसान से इंसान में इसके संक्रमण फैलने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसमें साधारण फ्लू जैसे लक्षण दिख सकते हैं। जो दवा खाने से ठीक हो जाता है।
*1 कि.मी. दायरे में स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही डोर टू डोर सर्वे*
कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि बर्ड फ्लू के लिए घोषित 1 कि.मी.दायरे के ‘इंफेक्टेड जोन’ में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। लोगों से उनके सेहत के बारे में जानकारी ली जा रही है। 10 कि.मी.दायरे में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बुखार और फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर उपचार लें।
*कंट्रोल रूम स्थापित, 07762-223750 में कॉल कर ले सकते हैं जानकारी और सहयोग*
जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी और सहयोग के लिए 07762-223750 में कॉल कर सकते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सामान्य प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में ईव्हीएम का किया गया रेण्डमाइजेशन
Next Article चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में मिला बर्ड फ्लू का केस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?