सक्ति।सक्ती जिले के थाना हसौद पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस को ग्राम हसौद में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं एसडीओपी चंद्रपुर श्री सुमीत गुप्ता के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई की गई। निरीक्षक विंटन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी राजू भारद्वाज (33 वर्ष) निवासी हसौद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चार प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर और दो लीटर की बोतल में 2 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल 22 लीटर शराब (कीमत ₹2200) जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज
