Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नगरीय निकाय अंतर्गत महापौर के लिए 2 एवं पार्षद पद हेतु 54 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नगरीय निकाय अंतर्गत महापौर के लिए 2 एवं पार्षद पद हेतु 54 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 27, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 27 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकायों के लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत आज 27 जनवरी को महापौर पद के लिए 2 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए। जिसमें वार्ड क्रमांक-4 से सिरिल कुमार घृतलहरे, वार्ड क्रमांक-38 से जीवर्धन चौहान शामिल है। इसी तरह पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय रायगढ़ अंतर्गत विभिन्न वार्डो से 54 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए।
नगर पालिका एवं विभिन्न नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। वहीं पार्षद पद के लिए 128 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद खरसिया में अध्यक्ष पद हेतु 5 तथा पार्षद पद हेतु 67 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए। इसी तरह नगर नगर पंचायत घरघोड़ा में पार्षद पद हेतु 16, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में पार्षद पद के लिए 3, नगर पंचायत लैलूंगा में अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं पार्षद पद के लिए 23 तथा नगर पंचायत धरमजयगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 3 एवं पार्षद पद के लिए 19 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए।
*नगरीय निकाय अंतर्गत अब तक महापौर के लिए 4 एवं अध्यक्ष पद के लिए 9 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन*
27 जनवरी 2025 तक की तिथि में नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत महापौर पद के लिए 4 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसी तरह नगर पालिका एवं नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु कुल 9 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका परिषद खरसिया से 3, नगर पंचायत घरघोड़ा से 2, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर से 2, नगर पंचायत लैलूंगा से 1, नगर पंचायत धरमजयगढ़ से 1 अभ्यर्थी शामिल है। नगर पंचायत पुसौर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
*नगरीय निकाय अंतर्गत अब तक 219 अभ्यर्थियों ने पार्षद पद हेतु दाखिल किया नामांकन*
27 जनवरी 2025 तक की तिथि में नगरीय निकाय अंतर्गत विभिन्न वार्डों से पार्षद पद हेतु कुल 219 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। जिसमें नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत 79 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया से 42, नगर पंचायत घरघोड़ा से 33, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर से 30, नगर पंचायत लैलूंगा से 20, नगर पंचायत धरमजयगढ़ से 15 अभ्यर्थी शामिल है। नगर पंचायत पुसौर में अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
*28 जनवरी तक होगा नाम निर्देशन*
नगरीय निकाय हेतु 01 महापौर, 06 अध्यक्ष एवं 141 पार्षद पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होनी है। जिसके लिए 28 जनवरी 2025 तक नाम निर्देशन लिया जाएगा। इसी प्रकार 29 जनवरी को संवीक्षा तथा 31 जनवरी को अभ्यर्थी नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन प्रक्रिया की जाएगी। इसके पश्चात 11 फरवरी को मतदान तथा 15 फरवरी 2025 को मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। नगरीय निकाय निर्वाचन में 1 लाख 95 हजार 336 मतदाता शामिल होंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 27, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अवैध शराब के खिलाफ जूटमिल, तमनार और पुसौर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तीन मामलों में 05 आरोपी गिरफ्तार, 02 बाइक और अवैध शराब जप्त
Next Article थाना हसौद पुलिस ने 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?