Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से घर-घर पहुंचा एलपीजी गैस कनेक्शन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260810 WA0011
खरसिया में 13 अगस्त को गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, अग्रसेन चौक से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260810 WA0005
विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, झापपारा में संस्कृति और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260810 WA0006
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब महिला पार्षद-अध्यक्ष अपने पति-भाई को नहीं बना सकेंगी “प्रतिनिधि”
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260810 WA0003
ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, 17.55 लाख का माल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG20260810081834
चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से घर-घर पहुंचा एलपीजी गैस कनेक्शन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से घर-घर पहुंचा एलपीजी गैस कनेक्शन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20250110 WA0044

एलपीजी गैस कनेक्शन के विस्तार से पेड़ भी सुरक्षित, वन भी सुरक्षित और पर्यावरण भी सुरक्षित

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ इंडेन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

एलपीजी वितरकों के सम्मान समारोह में हुए शामिल

रायपुर, 10 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गांव-गांव में घर-घर तक एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचा है, जिससे हमारे पेड़ भी सुरक्षित हैं, हमारे वन भी सुरक्षित हैं और हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित है। इससे हमारी माता – बहनें भी धुंए से होने वाली परेशानियों से सुरक्षित हैं।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ इंडेन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन एवं एलपीजी वितरकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने 25 वर्षों से गैस कनेक्शन वितरण और रिफिलिंग का कार्य कर रहे एलपीजी वितरकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आप लोगों ने शुरआती चुनौती भरे दौर में लोगों को गैस कनेक्शन देने का जो कार्य किया, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। आज घरेलू गैस की सुविधा जिस तरह से आसान हुई है, उसके पीछे भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ ही इस कार्य से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स की भी अहम भूमिका है। हाल के वर्षों में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उज्ज्वला योजना के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुड़े। वर्तमान में इस योजना के 12 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे इंडेन के डीलर शहरी क्षेत्रों में तो हैं ही, वे आदिवासी क्षेत्रों में भी पूरे लगन से अपनी सेवा दे रहे हैं। उज्ज्वला योजना आज सबसे सफल योजना इसलिए बन पाई क्योंकि इंडेन जैसी एजेंसी के डीलर्स का नेटवर्क सबसे अंदरूनी क्षेत्रों तक फैला है। आज जिन डीलर्स का सम्मान हुआ है, उन्होंने उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है। उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुँए से मुक्ति दिलाई है। इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री जी को है ही, आपको भी है जिन्होंने हर घर में समय पर इसकी डिलीवरी कराई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों वे स्वयं लकड़ी जला कर खाना बनाते थे। बरसात के दिनों में लकड़ी गीली रहती थी, तब मिट्टी तेल डाल कर लकड़ी जलाना पड़ता था, लकड़ी जलने के समय आंखे लाल हो जाती थी। हम लोगों को रिफिलिंग करने 150 किलोमीटर दूर रायगढ़ आना पड़ता था। गैस कनेक्शन के लिए डेढ़ से दो वर्ष इंतजार करना पड़ता था। सांसदों को गैस कनेक्शन दिलाने के लिए साल में 100 कूपन मिलते थे। लोगों में इसके लिए होड़ लगी रहती थी। अटल जी के शासन काल और बाद के समय में इसमें आसानी होती गई, जनता के लिए गैस कनेक्शन लेना आसान हो गया। उन्होंने आदिवासी अंचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिलिंग का परसेंटेज बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने सम्मानित होने वाले सभी वितरकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष में शासन – प्रशासन के कार्यों में शुचिता लाने और प्रक्रियागत परिवर्तन लाने का काम बड़े पैमाने पर हुआ है। इससे लोगों को बड़ी आसानी हुई है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आप लोगों की सक्रियता से घर – घर में एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचा, जिससे जंगलों का संरक्षण हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश में 35 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन हैं।

स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विकास ने दिया। इंडेन के डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड श्री रूपेश राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और वितरक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250110 WA0043 राज्यपाल रमेन डेका ने लखपति दीदी दिव्या निषाद को किया सम्मानित
Next Article IMG 20250112 WA0052 न्यू विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अभिनंदन’ का भव्य आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260810 WA0011
खरसिया में 13 अगस्त को गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, अग्रसेन चौक से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 10, 2026
IMG 20260810 WA0005
विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, झापपारा में संस्कृति और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 10, 2026
IMG 20260810 WA0006
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब महिला पार्षद-अध्यक्ष अपने पति-भाई को नहीं बना सकेंगी “प्रतिनिधि”
CHHATTISGARH रायपुर August 10, 2026
IMG 20260810 WA0003
ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, 17.55 लाख का माल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH August 10, 2026
IMG20260810081834
चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
CHHATTISGARH खरसिया August 10, 2026

Popular Post

IMG 20260810 WA0011
खरसिया में 13 अगस्त को गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, अग्रसेन चौक से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?