Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धान खरीदी की बेहतर निगरानी के लिए बनेंगे कंट्रोल रूम – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धान खरीदी की बेहतर निगरानी के लिए बनेंगे कंट्रोल रूम – कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 11 नवम्बर 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीदी की तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य हासिल करने पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था की बेहतर निगरानी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, ताकि धान खरीदने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सके।
कलेक्टर ने पोर्टल में किसानों के पंजीयन के संबंध में जानकारी ली और कहा कि संबंधित अधिकारी पंजीयन में आ रही समस्याओं का चिन्हांकन करें। कोई भी पात्र किसान धान पंजीयन और विक्रय करने से ना छूटे। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को स्क्रैप व्हीकल प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से विभागीय योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 13 हजार 780 लोगों का सर्वे कर लगभग 13 हजार लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस वर्ष भी बेहतर कार्य योजना बनाकर 05 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित करेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि आमजन बड़ी दूर-दूर से अपनी समस्याओं के लिए जनदर्शन में आते हैं, इसलिए आधार, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, धान खरीदी संबंधी समस्याओं के लिए काउंटर लगाए जाएं, ताकि आमजनों को त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने राजस्व अधिकारियों को कोटवारों से सतत संपर्क बनाए रखने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने एन.एच. के अधिकारियों से फास्टरपुर सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी ली तथा निर्बाध आवागमन के लिए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने तथा सरगांव में एन.एच. रोड पर सड़क दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 नवंबर जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसी प्रकार उन्होंने विद्युत व्यवस्था, सड़क शहर का सौंदर्यीकरण, प्रकाश आदि विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित तीनों अनुविभागों के एस.डी.एम., तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों की ली बैठक
Next Article पत्रकार सुनील लखवानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजली

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया में बायपास सड़क और रेलवे ओवरब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?