Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
9 Min Read

सक्ती, 29 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को सक्ती जिले में गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजन की तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर 2024 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित जेठा मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने राज्योत्सव कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए समितिवार पंजीयन रिपोर्ट, तहसीलवार किये गए खसरा निरिक्षण की जानकारी, निरिक्षण एप में पंजीयन हेतु शेष अधिकारी की संख्या, अधिकारियों की संख्या जिनके द्वारा निरिक्षण किया जा चूका है, साथ ही निरिक्षण किये गए खसरों की संख्या की भी जानकारी ली गई l कलेक्टर द्वारा जिले में धान खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों का सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया गया l कलेक्टर द्वारा समिति स्तर पर पंजीयन, कैरी फारवर्ड के कार्यों की स्थिति, बारदाना की स्थिति, धान खरीदी पूर्व समिति स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्धारित प्रपत्र सहित आवश्यक जानकारी की स्थिति आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 08 नवम्बर 2024, शुक्रवार को विकासखंड मालखरौदा के हायर सेकंड्री स्कूल फगुरम में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुवे तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने कहा। साथ ही सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा उन्हें अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई l उनके द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र, जिले में पीएम श्री स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास योजना सहित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैl
बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती श्री रविशंकर राठौर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह,तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा*

समय सीमा की बैठक के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना, फसल प्रविष्टी के कार्य, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे l

*जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 08 नवम्बर 2024 को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में होगा आयोजित*

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2024 को मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आमनदुला के हायर सेकेण्ड्री स्कूल आमनदुला से की गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 08 नवम्बर 2024 को मालखरौदा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल फगुरम में आयोजित किया जाएगा l इसी कड़ी में 22 नवम्बर 2024 को सक्ती विकासखंड के मिडिल स्कूल बरपालीकला में, 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में और 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे गांव-गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं
Next Article धरमजयगढ़ : जंगली हाथी ने ली फिर एक युवक की जान ; आखिर कब थमेगा मानव हत्याओं का यह सिलसिला…

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH November 3, 2026
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh November 2, 2026
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 30, 2026

Popular Post

खाटूश्याम से सांवलिया सेठ और महाकाल-ओंकारेश्वर तक, मुकेश पटेल ने साथियों संग किए दर्शन
CHHATTISGARH
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत साल्हेओना में कांग्रेस ने निकाली रैली
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
CHHATTISGARH RAIGARH
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?